नोएडा समेत कई औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
- Shiv Kumar
- 31 May, 2026
प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा, गीडा, सीडा, बीडा और यूपीसीडा मुख्यालय समेत विभिन्न इकाइयों में कार्यरत 31 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है। सबसे अधिक तबादले नोएडा और ग्रेटर नोएडा से किए गए हैं। आदेश के तहत सुनील कुमार, ईशान जैन, गुलाब चंद, शाहिद अली, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार भाटी, विवेक कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार गौतम, चन्द्रकान्त सक्सेना, जितेन्द्र कुमार, विनोद कुमार दीक्षित, मो. आसिम खान गौरी, सन्नी खारी, सुदेश कुमार पाठक, अश्विनी कुमार, संजीव कुमार गौतम, श्वेता तलवार, हर्ष गर्ग, अरविन्द यादव, किशोर चन्द्र शर्मा, अख्तर अब्बास जैदी, राजीव कुमार, भारत, रवीन्द्र कुमार, रजनी रानी, रश्मि सिंह, वंदना राघव, सत्यवान मिश्रा और संजीव रैक्सवाल को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानांतरण सूची
• सुनील कुमार – नोएडा से गीडा, गोरखपुर
• ईशान जैन – नोएडा से क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर
• गुलाब चंद – नोएडा से सीडा, जौनपुर
• शाहिद अली – नोएडा से क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर
• अभिषेक कुमार श्रीवास्तव – यूपीसीडा से गीडा, गोरखपुर
• रोहित श्रीवास्तव – यूपीसीडा से नोएडा
• अरविन्द कुमार भाटी – ग्रेटर नोएडा से नोएडा
• विवेक कुमार – यूपीसीडा से नोएडा
• संदीप कुमार – नोएडा से सीडा, जौनपुर
• राकेश कुमार गौतम – ग्रेटर नोएडा से यूपीसीडा मुख्यालय, कानपुर
• चन्द्रकान्त सक्सेना – ग्रेटर नोएडा से यीडा
• जितेन्द्र कुमार – नोएडा से बीडा, झांसी
• विनोद कुमार दीक्षित – सीडा, जौनपुर से गीडा, गोरखपुर
• मो. आसिम खान गौरी – यूपीसीडा से नोएडा
• सन्नी खारी – यूपीसीडा से यीडा
• सुदेश कुमार पाठक – यूपीसीडा से यीडा
• अश्विनी कुमार – यूपीसीडा से बीडा, झांसी
• संजीव कुमार गौतम – गीडा से नोएडा
• श्वेता तलवार – नोएडा से यूपीसीडा मुख्यालय, कानपुर
• हर्ष गर्ग – नोएडा से गीडा, गोरखपुर
• अरविन्द यादव – नोएडा से ग्रेटर नोएडा
• किशोर चन्द्र शर्मा – ग्रेटर नोएडा से नोएडा
• अख्तर अब्बास जैदी – यूपीसीडा से यीडा
• राजीव कुमार – गीडा से यीडा
• भारत – ग्रेटर नोएडा से यीडा
• रवीन्द्र कुमार – ग्रेटर नोएडा से विधि कार्यालय, प्रयागराज
• रजनी रानी – नोएडा से ग्रेटर नोएडा
• रश्मि सिंह – ग्रेटर नोएडा से यीडा
• वंदना राघव – यीडा से ग्रेटर नोएडा
• सत्यवान मिश्रा – अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय से गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय
• संजीव रैक्सवाल – यीडा में तैनात
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






