नोएडा में मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

top-news
सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

Noida: नोएडा में मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और तड़प-तड़प कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। मौके पर पहुंचकर  पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए त्वरित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। ट्रक व ड्राइवर पुलिस हिरासत में हैं। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है,अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *