https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

डॉगी से प्यार और बच्चे पर अत्याचार; ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट में महिला ने बच्चे को बेहरमी से पीटा, कुत्ते के सामने धकेला

top-news
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कुत्ते से डर रहा था लिफ्ट में बच्चा, महिला का नहीं पसीजा दिल
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी से भयावह तस्वीर सामने आई है। गौर सिटी 2 में एक महिला द्वारा मासूम बच्चे के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को  हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। बिसरख इलाके के गौर सिटी 2 से 12th एवेन्यू सोसायटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू डॉगी के साथ थी इस दौरान एक बच्चे ने डॉगी को लिफ्ट में लाने से मना किया। इस पर महिला ने गुस्से में आकर उसे बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की ये पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 डॉगी से डर रहा था बच्चा, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा लिफ्ट में है थोड़ी देर बाद लिफ्ट का दरवाजा खुलता है तो बच्चा सामने एक महिला औऱ डॉगी को देखता है बच्चा डॉगी को देखकर सकपका जाता है और वह लिफ्ट में दाएं-बाएं होने लगता है इतना ही नहीं  बच्चा महिला से हाथ जोड़कर डॉगी को लिफ्ट में न लाने की गुजारिश करता दिखाई देता है सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि महिला बच्चे को लिफ्ट से खींचकर बाहर कर देती है और उसके साथ दुर्व्यवहार करती है बच्चा काफी डरा-सहमा नजर आ रहा है

सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने महिला को पकड़ा

इस घटना के बाद देर रात सोसायटी के लोग एकत्र हो गए औऱ विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बुधवार को गौर सिटी 2 से 12th एवेन्यू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें एक महिला लिफ्ट में बच्चे को घसीटते और पीटते हुए दिख रही है। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *