गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, विशाखापट्टनम से ट्रेन में लाकर नोएडा NCR में बेचा जा रहा था, चार तस्कर गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 21 Feb, 2025
Noida: नोएडा पुलिस ने गांजे की तस्करी वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फेस टू थाना पुलिस ने चार शातिर गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार करते हए 102 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। शातिर गांजा तस्कर विशाखापट्टनम से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे और पट्टे में छिपाकर ट्रेन के माध्यम से नोएडा एनसीआर में लाकर बेचते थे।
एक कुंतल से अधिक गांजा
बरामद
डीसीपी सेंट्रल नोएडा
शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गांजा तस्करों का खुलासा किया है।
डीसीपी ने बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने
गुरुवार को गांजा तस्कर सुभाष मण्डल उर्फ
पिन्टू, जीत चौधरी पुत्र गौरी शंकर चौधरी, लल्लन मण्डल
पुत्र रामापदा मण्डल और अनुज पुत्र
मूलराज सिंह को सेक्टर 82 कट भंगेल के पास
से गिरफ्तार किया है। इनके के कब्जे से 01 क्विंटल 02 किलो अवैध गांजा
बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
इसके साथ ही गांजा तस्करी करने में प्रयुक्त 02 कारों को बरामद किया गया है।
पट्टे में छिपाकर लाते थे गांजा
डीसीपी ने बताया कि पकड़े शातिर अच्छी किस्म का गांजा विशाखापट्टनम से सस्ते दामो में खरीदते थे। इसके बाद नाइलोन
के चौड़े पटों को ऊपर से रैप करके बीच मे गांजा रख देते थे। दोनों तरफ साइडो में
गोल आकार की पतले पटे की लेअर लगा देते, जिससे देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि
पूरा रोल पट्टे का है, जिससे किसी को शक न हो और पकड़े ना जा सकें। फिर पट्टे को
ट्रेन में रखकर लाते हैं। एनसीआर क्षेत्र में कम भीड़ भाड़ वाले स्टेशनो पर गांजा को
उतार कर किराये की कामर्शियल गाड़ियों से एनसीआर क्षेत्र में फुटकर में महंगे
दामों बेचते थे।
नोएडा एनसीआर में फुटकर
में बेचते थे
डीसीपी ने बताया कि अनुज
चांदपुर जनपद बिजनौर का मूल रूप से रहने वाला है और कुलेसरा में अपने परिवार के
साथ निवास कर रहा है। जो अन्य आरोपियों के सह साथ मिल कर विशाखापट्टनम से अवैध
गांजा मंगवाकर एनसीआर क्षेत्र में फुटकर में बेचता है। जबकि सुभाष, जीत चौधरी व लल्लन मूल रुप से पश्चिम बंगाल के
रहने वाले हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा गिरफ्तारी करने वाली टीम को 15 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी
है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






