ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, ससुराल वालों पर शक, काफी दिनों से चल रहा था विवाद

top-news
मृतक का पिछले काफी दिनों से ससुराल वालों से चल रहा था विवाद हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या से आसपास हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के इंद्रपुरम निवासी मंजीत का काफी दिनों से ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। मंजीत के परिजनों ने ससुराल वालों पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही घटना स्थल से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किया है। वहीं, सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की पुलिस कोशिश कर रही है।

 एक साल पहले हुई थी शादी

शक्ति मोहन अवस्थी डीसीपी सेंट्रल नोएडाडीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सूचना मिली कि इंद्रपुर गाजियाबाद निवासी मंजीत मिश्रा (29) की हत्या हो गई है। परिजनों ने बताया कि मंजीत और ससुराल वालों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मंजीत की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी, तभी से विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी। अन्य कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *