नोएडा सेक्टर-10 में युवक का चाकू लहराते वीडियो वायरल, खुलेआम लोगों को डराने का आरोप, इलाके में दहशत
- Shiv Kumar
- 03 Jul, 2026
नोएडा के सेक्टर-10 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम चाकू लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो फेस-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 का है। युवक की इस हरकत से इलाके के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी खुलेआम चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
चाकू लहराकर लोगों को डराने का आरोप, स्थानीय लोगों में नाराजगी
वायरल वीडियो में युवक हाथ में चाकू लेकर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं भविष्य में और गंभीर रूप ले सकती हैं।
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 का है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस वीडियो की जांच कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






