Good News! ग्रेटर नोएडा से जीटी रोड तक पहुंचना होगा आसान, 6 लेन सड़क का निर्माण शुरू, जानें पूरा रूट

top-news
सड़क के बनने से मकौड़ा, पाली और थापखेड़ा समेत आसपास के गांवों और सेक्टर के लोगों को जीटी रोड पहुंचने में सुविधा होगी।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से सीधे दादरी जीटी रोड पर पहुंचने के लिए एक और रास्ता मिलने वाला है। सेक्टर जीटा-1 मिग्सन गोलचक्कर से पल्ला रेलवे ओवरब्रिज तक छह लेन की सड़क का निर्माण  किया जा रहा है। जो कि एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य है। जीटी रोड और डीएमआईसी क्षेत्र को जोड़ने वाली छह लेन की यह सड़क ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर जैतपुर गोलचक्कर से शुरू हो रही है। अभी मिग्सन गोलचक्कर तक एक किलोमीटर सड़क बनी हुई है। मकौड़ा गांव के पास जमीन का विवाद होने की वजह से पिछले काफी समय से काम रुका पड़ा था। विवाद का निस्तारण होने के बाद सड़क बनाने का रास्ता साफ हुआ है।


प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि थापखेड़ा और पाली गांव से होते हुए पल्ला के पास निर्माणाधीन आरओबी से जुड़ेगी। जिस पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माणाधीन आरओबी छह लेन का है। इससे आगे भी सड़क का निर्माण किया जाना है। जो जीटी रोड पर चिटहेरा गांव के पास जाकर मिलेगी। सड़क के बनने से मकौड़ा, पाली और थापखेड़ा समेत आसपास के गांवों और सेक्टर के लोगों को जीटी रोड पहुंचने में सुविधा होगी।

 

जाम में फंसने से बचेंगे वाहन

दादरी-सूरजपुर - छलेरा (डीएससी) मार्ग स्थित तिलपता पर कंटेनर डिपो होने के चलते भारी वाहनों का आना- जाना लगा रहता है। दादरी और रूपवास बाइपास से होकर जीटी रोड की तरफ जाने वाले लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से जाम लगता है। मिग्सन गोलचक्कर से पल्ला आरओबी तक नई सड़क बनने के बाद लोग तिलपता के जाम में फंसने से बचने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने के लिए पांच कंपनियां इच्छुक

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-146 में झट्टा अंडरपास बनाने के लिए पांच कंपनियां आगे आई हैं। जल्द ही टेंडर खोला जाएगा ताकि मार्च में काम शुरू किया जा सके। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार,  झट्टा अंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए इच्छुक कंपनियों को 21 दिन तक आवेदन करने का समय दिया गया था। पांच कंपनियों ने अंडरपास बनाने की इच्छा जताई है।प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर - 146 झट्टा गांव के सामने बनने वाला अंडरपास सेक्टर-145, 146, 155, और 159 के बीच बनाया जाएगा। अंडरपास बनने से 15 आवासीय सेक्टर और करीब पांच गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *