https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में भीषण हादसा; कार और थ्री व्हीलर के बीच भीषण टक्कर, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

top-news
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच में जुटी पुलिस
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला है। कार और थ्री व्हीलर की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में बैठे चार लोग और थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पर पुलिस जांच कर रही है।
रजनीगंधा चौराहे के पास हुई टक्कर, उड़े परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में, रजनीगंधा चौराहे के पास हुए भीषण एक्सीडेंट में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह एक्सीडेंट कार और थ्री व्हीलर के बीच हुआ। थ्री व्हीलर को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. कार में बैठे चार लोग और टेंपो ड्राइवर घायल हो गया, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार सवार चार लोग और टेंपो ड्राइवर घायल
पुलिस के अनुसार रजनीगंधा चौराहे पर तेज गति से आ रही हुंडई स्पोर्ट्स कार ने पहले थ्री व्हीलर को टक्कर मारा, इसके बाद डिवाइडर से जा टकराई। एक्सीडेंट के दौरान कार में बैठे चार लोग और टेंपो का ड्राइवर भी घायल हो गया। हादसा सेक्टर 19 पुलिस चौकी के सामने हुआ था, जिसके कारण पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है। वाहनों को सड़क से हटकर यातायात को फिर से चालू कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया। इसकेसाथ पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *