नोएडा में हर्ष फायरिंग पर कमिश्नर का एक्शन; अब मैरिज हॉल में नहीं ले जा पाएंगे बंदूक-तमंचे, पुलिस ने लगया बैन
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2025
Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हर्ष फायरिंग की घटना होने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक्शन मोड में हैं। हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। कमिश्नर के निर्देश पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित मैरिज हॉल के संचालकों को नोटिस दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि किसी भी तरह के शस्त्र के साथ मैरिज हॉल में एंट्री नहीं होगी। जबरदस्ती हथियार के एंट्री करने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना देनी होगी। इसके बाद पुलिस नियम अनुसार करेगी कार्रवाई। इसके साथ ही मैरिज हॉल वालों को ट्रैफिक और साउंड को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा। नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी मैरिज हॉल को दिया नोटिस
डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता द्वारा थाना फेस-3 व फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सहकर्मियों को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये।
एसीपी ने मैरिज हॉल का निरीक्षण कर नियमों को बताया
नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। एसीपी ने दोनों थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे मैरिज होम का निरीक्षण करते हुए मालिक/प्रबन्धकों के साथ बातचीत की गई। इसके सात ही शादी समारोह में होने वाली हर्ष फायरिंग, लाउड म्यूजिक व वाहनों की पार्किंग के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देश के संबंध में अवगत कराते हुए चेतावनी दी गई कि यदि सभी नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया गया तो उन संचालकों व प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले हर्ष फायरिंग में ढाई साल के बच्चे को गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, दो दिन पहले भी हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हो गए थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







