नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी तक पहुंचना कैसे होगा आसान? प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी के लिए क्या है नई योजना
- Shiv Kumar
- 26 Feb, 2025
Greater Noida: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी तक आसान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक्सप्रेसवे पर एक नए इंटरचेंज के निर्माण की योजना बनाई है। इससे फिल्म निर्माताओं, निवेशकों, कलाकारों और पर्यटकों को सीधे फिल्म सिटी तक पहुंचने में आसानी होगी।
जीरो प्वाइंट से दोनों किनारों पर बनेगा इंटरचेंज
यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टविटी के लिए जीरो प्वाइंट से 21 किलोमीटर पर सड़क के दोनों किनारों पर इंटरचेंज बनेगा। 480 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े इस इंटरचेंज पर 6.01 करोड़ की लागत का अनुमान है। फिलहाल,
प्राधिकरण ने निर्माण के लिए कंपनी चयन की
प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगमी नौ महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया
है। दोनों इंटरचेंज भाईपुर गांव में बनेंगे। यहां पहले से बने अंडरपास की वजह से
वाहनों को उतरने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
दोनों तरफ इंटरचेंज तीन-तीन लेन के होंगे।
इंटरचेंज से जुड़ेंगे 20 से अधिक शहर
यमुना
एक्सप्रेसवे से बनने वाला यह नया इंटरचेंज ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, आगरा और मथुरा सहित 20 से अधिक शहरों को सीधे फिल्म सिटी से जोड़ेगा। यह परियोजना पर्यटन और फिल्म उद्योग के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे
के केजीपी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने के साथ ही फिल्म सिटी तक
सैलानियों की पहुंच आसान होगी। दिल्ली मुंबई हाईवे को जोड़ने वाला इंटरचेंज से
हरियाणा, ईस्टर्न फेरिफेरल से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत से हरिद्वार और यमुना एक्सप्रेस से आगरा और हाथरस एटा तक की पहुंच आसान बनाएगा है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस वे को भी एयरपोर्ट और फिल्म सिटी से लिंक करने
की योजना है।
फिल्म सिटी के विकास को मिलेगी रफ्तार
फिल्म
सिटी के लेआउट प्लान को हाल ही में मंजूरी मिल गई है, जिससे इसके तेजी
से विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नई कनेक्टिविटी योजनाओं के तहत, यमुना एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज जोड़ने के साथ
ही ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली को सीधे फिल्म सिटी से
जोड़ने के लिए भी विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
-
मिलेगा अंतरराष्ट्रीय
दर्जा
ग्रेटर नोएडा में 230 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यह बॉलीवुड, टॉलीवुड और अन्य फिल्म उद्योगों के लिए एक प्रमुख हब बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश सरकार इस परियोजना को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा, आधुनिक स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं और अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है।
इंटरचेंज के निर्माण से क्या होंगे फायदे?
एक्सप्रेसवे से जुड़ाव होने से देश-विदेश के फिल्म निर्माता, कलाकार और पर्यटक आसानी से फिल्म सिटी तक पहुंच सकेंगे।
बनने से एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और परिवहन सुचारु रूप से संचालित होगा।
- बेहतर कनेक्टिविटी के कारण निवेशकों और निर्माताओं का रुझान बढ़ेगा, जिससे फिल्म सिटी में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ती गतिविधियों से आसपास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







