ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला, हादसे का वीडियो सामने आया
- Shiv Kumar
- 16 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही व्यक्ति कई फीट तक हवा में उछल गया और सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के हाथ, पैर और घुटनों में फ्रैक्चर हुआ है। उसकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट और फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे हुई थी। अब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सड़क पार करते व्यक्ति को तेज रफ्तार कार की चपेट में आते देखा जा सकता है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हादसे में इस्तेमाल टाटा पंच कार भी बरामद कर ली गई है।
टक्कर लगते ही कई फीट हवा में उछला व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे एक व्यक्ति एक मूर्ति चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति कई फीट ऊपर हवा में उछल गया। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उसके हाथ, पैर और घुटनों में फ्रैक्चर हुआ है। रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर की बात सामने आई है। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
सोशल मीडिया पर सामने आया हादसे का वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पार करता हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान तेज गति से आती कार उसे टक्कर मार देती है। टक्कर लगते ही व्यक्ति कई फीट तक उछलकर सड़क पर गिरता दिखाई देता है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर वहां से चला गया था। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों का ध्यान गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने टाटा पंच कार को कब्जे में लिया
बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी चालक की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि हादसे में इस्तेमाल टाटा पंच कार को भी बरामद कर लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे से जुड़े वीडियो और अन्य उपलब्ध तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






