Breaking News

Noida पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया अरेस्ट, इस मामले में पुलिस कर रही थी तलाश

top-news
नोएडा के थाना इकोटेक प्रथम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक वांछित अभियुक्त को धर दबोचा है।

नोएडा के थाना इकोटेक प्रथम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक वांछित अभियुक्त को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए वांछित अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बतां दें कि पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और लोगों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए लगातार ऐसी कार्रवाई अंजाम दी जा रही हैं। इन कार्रवाईयों के दौरान पुलिस अपनी जान जोखिम में डाल कर नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। 

ये था पूरा मामला 

दरअसल 4 जनवरी 2025 को थाना इकोटेक प्रथम क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जेल क्षेत्र फैक्ट्री एरिया के पास वादी को जान से मारने कि नियत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले को लेकर थाना इकोटेक प्रथम पर वादी द्वारा तहरीर दी गई। वहीं वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-21/25 धारा115(2)/351(2)/125/3(3)/109/117(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 
 
AMR मॉल के पास से अभियुक्त अरेस्ट 

मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2025 को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना व मैनुअल इन्टेलीजेन्स के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त सुमित मंडार पुत्र रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को AMR मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में जुट गई है। इसके साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *