साइबर सुरक्षा से लेकर यूपी 112 तक, यूपी पुलिस के स्टॉल ने ट्रेड शो में बिखेरा जलवा, लगातार तीसरी बार मिला पुरस्कार

top-news
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड जीता। स्टॉल पर आधुनिक पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, यूपी 112, तकनीक और पुलिस सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरे साल ‘बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड’ हासिल किया है। हॉल नंबर-4 में लगाए गए इस स्टॉल पर पूरे आयोजन के दौरान लाखों विजिटर्स पहुंचे। स्टॉल पर पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, जनसुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जा रही तकनीक और विभिन्न पुलिस सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने यह अवार्ड प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, मुख्यालय उत्तर प्रदेश राजेश कुमार यादव और प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 112 करुणा शंकर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।




2024 और 2025 में भी मिला था सम्मान

यूपी पुलिस के स्टॉल को यह सम्मान लगातार तीसरी बार मिला है। इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में भी ट्रेड शो में यूपी पुलिस के स्टॉल को बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष भी स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिस की तकनीक व सेवाओं को लेकर दर्शकों ने रुचि दिखाई।




साइबर सुरक्षा और यूपी 112 पर रहा जोर

स्टॉल पर साइबर अपराध से बचाव, यूपी 112 की सेवाओं, आधुनिक पुलिसिंग और जनसुरक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। स्टॉल के जरिए आम लोगों को पुलिस की विभिन्न सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक की बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस की तकनीक आधारित सेवाओं की प्रदर्शनी ट्रेड शो में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।




पुलिस के इतिहास से भी रूबरू हुए विजिटर्स

स्टॉल पर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और बदलती पुलिस व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। युवाओं और बच्चों ने पुलिस की आधुनिक तकनीक और सेवाओं को करीब से जाना। इस तरह स्टॉल के जरिए लोगों को पुलिस की मौजूदा कार्यप्रणाली के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से भी परिचित कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *