https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Noida में 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने दिखाई सूझबूझ, महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा में 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने बुधवार गर्भवती को पीड़ा होने पर सुझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया। वहीं प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों ठीक हैं। जिनको जिला अस्पताल सेक्टर 39 में भर्ती करा दिया गया है। वहीं इससे पहले भी एंबुलेंस कर्मचारी सुरक्षित प्रसव करा चुके हैं।

108 एंबुलेंस कर्मचारी ने कराया सुरक्षित प्रसव

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 सी 491 नोएडा निवासी अंसार आलम ने पत्नी मेहनाज खातून को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 11:12 पर बजे 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई। वहीं इस दौरान मेहनाज खातून को अस्पताल लेकर जाने के दौरान प्रसव पीड़ा बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी जगपाल और पायलट सुखराम सिंह ने उपलब्ध किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। 

प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित

बताया जा रहा है कि मेहनाज खातून को बेटा हुआ है। वहीं प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। मरीज के अटेंडर  ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी की सुझबूझ से यह संभव हो पाया है। यह हमारा पहला बच्चा है एंबुलेंस टीम को धन्यवाद दिया गया। जिला प्रभारी सतवीर सिंह एवं जितेंद्र सर प्रोग्राम मैनेजर संजय त्यागी का कहना है हमारे एंबुलेंस कर्मचारी इसी तरीके से अच्छा काम करते रहें। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *