नोएडा में तेज रफ्तार थार का कहर; अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर समेत दो लोग घायल

top-news
नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 तेज रफ्तार थार बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Noida:  नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिससे तेज रफ्तार थार में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ थार को रोड से हटवाया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थार के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 तेज रफ्तार थार बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। थार डिवाइडर से टकराने के बाद रोड पर पलट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थार के डिवाइडर से टकराते ही आसपास हड़कंप मच गया। जिससे थार में सवार ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है।

बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर पर लगे पत्थर और जाली टूटकर बिखर गए। वहीं, थार का पहिया भी अलग हो गया। हालांकि गनीमत रही इस हादसे में अभी तक किसी की जान नहीं गई।

गाड़ी रास्ते से हटवाकर यातायात शुरू कराया

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस बल मौके पर मौजूद है। एक थार गाडी अनबैलेंस होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी है, जिसमें सवार दो व्यक्तियों को चोट आयी है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटवाया जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *