Noida: सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला का शव कंबल में लपेट हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देर रात फेंका गया शव

सेक्टर 24 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 33 ए मैं सड़क किनारे रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे महिला के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस तो देखा एक महिला का शव कंबल में लपेटे हुए पड़ा था।

महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान

महिला के शव की पहचान फिलहाल अभी तक नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या महिला की उम्र 46 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस सीसीटीवी चेक करने के साथ हर पहलु पर जाँच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version