बिजनेस टायकून रतन टाटा की मौत की खबर सुनकर देशभर में शोक का माहौल है। बॉलीवुड से लेकर देश की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हम ये जानते हैं कि रतन टाटा डोनेशन से लेकर तमाम मदद के काम में आगे रहने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स की भी मदद की है।

टाटा ग्रुप ने की तमाम खिलाडियों की मदद

खेल में आगे बढ़ने के लिए पैसे और सपोर्ट दोनों की जरुरत होती है, उसपर भारत में क्रिकेट के क्रेज के चलते तमाम लोग क्रिकेटर बनने का फैसला करते हैं। लेकिन कई अच्छे टैलेंट कम संसाधनों की वजह से पीछे छूट जाते हैं। तो आपको बता दें, रतन टाटा के रहते हुए टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने भारतीय क्रिकेटर्स को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्हें सपोर्ट करने के लिए नौकर दी और उनके करियर आगे बढ़ाने का माध्यम बनीं।

विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी रहे रतन टाटा की टीम का हिस्सा

रतन टाटा के टाटा ग्रुप ने तमाम खिलाड़ियों की मदद की है। जिसमें कई विश्वकप जीतने वाली टीम में भी शामिल हैं। इसका सबसे पहला और बड़ा उदाहरण मोहिंदर अमरनाथ हैं, जो 1983 की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। साथ ही वह इस टीम के उप कप्तान भी थे। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया उन्हें सपोर्ट करती थी। वहीं, फारुख इंजीनियर टाटा मोटर्स और रूसी सुरती इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के लिए खेलते थे।

ये दिग्गज खेले टाटा ग्रुप से

  • एमएस धोनी (इंडियन एयरलाइंस)
  • सौरव गांगुली (टाटा स्टील)
  • दिलीप वेंगसरकर (टाटा पावर)
  • फारुख इंजीनियर (टाटा मोटर्स),
  • मोहिंदर अमरनाथ (एयर इंडिया)
  • जवागल श्रीनाथ (इंडियन एयरलाइंस),
  • संजय मांजरेकर (एयर इंडिया)
  • किरण मोरे (टीएससी)
  • रूसी सुरती (आईएचसीएल)
  • संदीप पाटिल (टाटा ऑयल मिल्स)
  • वीवीएस लक्ष्मण (इंडियन एयरलाइंस)
  • युवराज सिंह (इंडियन एयरलाइंस)
  • हरभजन सिंह (इंडियन एयरलाइंस)
  • सुरेश रैना (एयर इंडिया)
  • रॉबिन उथप्पा (एयर इंडिया)
  • मोहम्मद कैफ (इंडियन एयरलाइंस)
  • निखिल चोपड़ा (इंडियन एयरलाइंस)
  • इरफान पठान (एयर इंडिया)
  • आरपी सिंह (एयर इंडिया)
  • दिनेश मोंगिया (इंडियन एयरलाइंस)
  • अजीत अगरकर (टाटा स्टील)
  • रोहन गावस्कर (टाटा पावर),
  • रमेश पोवार (टाटा पावर)
  • शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर)
  • जयंत यादव (एयर इंडिया)
  • झूलन गोस्वामी (एयर इंडिया)

मौजूदा समय के स्टार्स भी खेले एयर इंडिया टीम में

अगर मौजूदा समय के दिग्गज खिलाड़ियों की बात करें, तो तमाम खिलाड़ी एयर इंडिया टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इसमें संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स का नाम शामिल है। इंडियन एयरलाइंस ने जवागल श्रीनाथ, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ को सपोर्ट करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद की, जबकि अजीत अगरकर को टाटा स्टील ने मदद की। अगरकर, युवराज और हरभजन ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई। मौजूदा समय की बात करें, तो टीम इंडिया के शार्दुल ठाकुर को टाटा पावर और जयंत यादव को एयर इंडिया का सपोर्ट है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version