उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। सीएम योगी ने दीवाली से पहले ही अक्टूबर की सैलेरी का ऐलान कर दिया था। अब दीवाली बोनस का ऐलान किया गया है।

सीएम योगी ने 8 लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

सीएम योगी ने राज्य कमर्चारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। दीपावली पर योगी सरकार ने बोनस देने का ऐलान कर दिया है। सीएम योगी की इस घोषणा से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों को राहत मिली है। इससे पहले सीएम योगी के निर्देश पर राज्य कमर्चारियों को दीपावली से पहले ही अक्टूबर का वेतन जारी करने के आदेश दिए थे। अब सरकार ने कमर्चारियों को बोनस देने का भी ऐलान कर दिया है।

जानिए किसे मिलेगा कितना बोनस

सीएम योगी ने बोनस को लेकर ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों को हर सला बोनस दिया जाता है। जिसमें पुरानी पेंशन पाने वालों के लिए बोनस का प्रावधान अलग और नई पेंशन पाने वालों के लिए व्यवस्था अलग है। नई पेंशन यानी कि NPS पाने वाले कर्मचारियों के अकाउंट में सीधे लगभग 7000 रुपए आते हैं। जबकि पुरानी पेंशन यानी कि OPS पाने वाले कर्मचारियों के अकाउंट में 1800 रुपए आते हैं और बोनस का बचा हुआ 5100 रुपए उनके जीपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।

CMO से दी गई जानकारी

यूपी सरकार की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस देने का सहर्ष निर्णय लिया है।’

सैलेरी के लिए हुआ था ये ऐलान

बोनस कर्मचारियों के लिए दीपावली का एक खर्च है जो हर साल सरकार उनको देती है। गजेटेड ऑफीसरों को इस सुविधा से वंचित किया जाता है। सुविधा केवल कर्मचारियों के लिए होती है जो राजपत्रित नहीं है। आपको बता दें, राज्य सरकार ने दीपावली से पहले सैलरी देने का आदेश सोमवार की शाम को किया था। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया था जिसमें राज्य के सभी कर्मचारियों को 30 अक्टूबर तक वेतन देने का ऐलान किया गया था, ताकि 31 अक्टूबर को होने वाली दीपावली सही तरीके से मना सकें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version