पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.05.2024 को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से निजी यूनिवर्सिटी व आस-पास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

कटा वाहनों का ई-चालान, क्रेन की मदद से किया गया टो

नोएडा पुलिस के इस अभियान में जो वाहन यातायात के आवागमन को बाधित कर रहे थे, उन्हें वाहनों को क्रेन की मदद से टो किया गया। साथ ही जो वाहन सड़क पर गलत तरीके से खड़े थे, उन वाहनों का ई-चालान किया गया।

समझाए यातायात के नियम

इस सब के साथ ही अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में समझाया। साथ ही इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version