Greater Noida: जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के साथ ही  यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ने वाली है। इस साल दिसंबर तक 80 से अधिक नई फैक्ट्रियों के संचालन की तैयारी है। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 अप्रैल 2025 से व्यावसायिक विमानों की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जिससे उद्योगपतियों को उत्पादों का तेजी से निर्यात करने की सुविधा मिलने लगेगी।

इन सेक्टरों में शुरू होंगी कंपनियां
यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-29, 30, 32 और 33 को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर-29 और 32 में सात कंपनियां पहले से ही चल रही हैं। वहीं, शहर में कुल 12 कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से 264 औद्योगिक इकाइयों को निर्माण की अनुमति दे दी गई है।

एक लाख लोगों को नौकरी मिलने की सांभवना
बता दें कि दिसंबर 2024 तक 80 नई औद्योगिक इकाइयों के संचालन के साथ यहां लगभग एक लाख लोगों के लिए रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह कदम यमुना सिटी के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रोजगार के साधन विकसित करने से बसावट बढ़ेगी और हरियाली का भी विस्तार होगा।

यमुना सिटी के औद्योगिक विकास में गति
उल्लेखनीय है कि यमुना प्राधिकरण की यह पहल न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्रदान मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होने वाली उड़ानों के चलते कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करना आसान होगा। इससे यमुना सिटी को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी। जल्द ही क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version