Noida: नोएडा में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने भंगेल में नए पिंक बूथ का शुभारंभ किया। भंगेल पिंक बूथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थापित 12वां पिंक बूथ है, जो विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

पुलिस कमीश्नर लक्ष्मी सिंह बोलीं शिकायतों पर होगा तुंरत एक्शन

पुलिस कमीश्नर लक्ष्मी सिंह ने पिंक बूथ के उद्घाटन के दौरान महिला सुरक्षा पर काफी जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि यहां पिंक बूथ की स्थापना से महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने और समाधान पाने का एक सुरक्षित स्थान मिलेगा। उन्होंने बताया कि बूथ पर महिला पुलिस अधिकारी तत्काल तैनात की जाएंगी, जो महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। यह पहल नोएडा पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दो पिंक बूथ का किया शुभारंभ, जगह के चुनाव के लिए की गई खास रिसर्च!

संवेदनशील क्षेत्र है भंगेल!

https://nownoida.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-28-at-3.19.31-PM.mp4

पिकं बूथ के उद्घाटन के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ये पिंक बूथ जगह को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भंगेल एक संवेदनशील क्षेत्र है। उद्घाटन के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। जिन्हें गिफ्ट वितरित किए गए और सभी छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार, महिला सुरक्षा डीसीपी सुनीति, डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

हेल्पलाइन 1090 से मिलेगी मदद

पुलिस द्वारा जिले में पिंक बूथ की स्थापना महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है। पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1090 को लेकर भी इस दौरान जानकारी दी गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version