Noida: नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा दो पिंक बूथ का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महिला सुरक्षा पर बात की और साथ ही जिलें में 11 पिंक बूथों के बारे में बात की।

दो पिंक बूथ का हुआ शुभारंभ

नोएडा सेक्टर 62 और नोएडा सेक्टर-2 में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दो पुलिस पिंक बूथ का शुभारंभ किया। इन पिंक बूथ में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती होगी। शिकायत करने पर तुंरत एक्शन लिया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पिंक बूथ खोले जा रहे हैं, जिससे महिलाएं अब आसानी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस पूरी तरह से गंभीर एक्शन ले रही है।

ये भी पढ़ें ATM में लूट की कोशिश फिर बचने के लिए कर दी पुलिस पर फायरिंग, जवाबी एक्शन में घायल हुआ बदमाश!

जिले में 11 पिंक बूथ

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल 11 पिंक बूथ हो गए हैं। इसका संचालन मंगलवार से शुरु हो गया है। इन दोनों पिंक बूथ की जगह को लेकर पुलिस द्वारा बताया गया है कि शाम के समय इन जगहों पर फैक्ट्री में काम करने वाले लेबर, पीजी में रहने वाली लड़कियां, छात्राएं और आस-पास की बस्ती में रहने वालीं महिलाएं ज्यादा संख्या में होती हैं। इसलिए इन दोनों जगहों पर चुनाव किया गया है।

ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सब गोलमाल है, समय सीमा खत्म होने के बाद भी डेप्युटेशन पर तैनात हैं अधिकारी,  भ्रष्टाचार का अंदेश

महिला सुरक्षा पर पुलिस दे रही खास ध्यान

पिंक बूथ के उद्घाटन के समय पर पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रही है। समय के साथ इन छोटी-छोटी पहल से समाज सही दिशा में आगे होगा। साथ ही जिले में मौजूद सभी पिंक बूथों के नंबर यहां पर दिखाने की कोशिश की जाएगी। पिंक बूथ के उद्घाटन के मौके पर ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरि मीणा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार और डीसीपी रामबदन सिंह मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version