गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-126 के नैसकॉम मुख्यालय में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम सत्र का आयोजन हुआ। ये सत्र नैसकॉम और नोएडा पुलिस द्वारा IT BPM और GCC कंपनियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया। इस सत्र में भौतिक और डिजिटल दोनों वातावरणों में बचाव और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए व्यवहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने सत्र को किया संबोधित
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने सत्र में एक विशेष संबोधन दिया और उपस्थित लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इस सत्र को पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम ने बहुत ही सटीक ढंग से प्रस्तुत किया। जिसमें प्रीति यादव डीसीपी साइबर सुरक्षा और सामुदायिक आउटरीच, बलजीत इंचार्ज साइबर हेल्पलाइन और राकेश यादव उ0नि0 ट्रैफिक नोएडा पुलिस शामिल थे। ये सत्र ज्ञानवर्धक था और इसमें विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक जागरूकता प्रदान की गई। इस सत्र में नैसकॉम के कर्मचारियों और सदस्य कंपनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पुलिस कमिश्नर ने साइबर क्राइम से बचने को दिए टिप्स

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रतिभागियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक करने के लिए ये टिप्स दिए-
यातायात जागरूकता और पैदल यात्री सुरक्षा व यातायात नियमों और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी और जागरूकता।
पुलिस संसाधनों और हेल्पलाइन तक पहुंच व सुरक्षा विषयों के बारे में स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद कैसे करें।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पॉश अधिनियम व कार्यस्थल सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।
साइबर अपराध के रुझान और सुरक्षा प्रोटोकॉल व कार्यस्थल और ऑनलाइन व्यक्तिगत सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां एवं संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा उपायों का महत्व।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version