गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को मथुरा पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं।

उन्होंने बांके बिहारी जी की देहरी पर इत्र लगाया। मंदिर के पुजारियों ने पूजन अर्चन कराया। इसके बाद उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी का प्रसाद और प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया। बांके बिहारी मंदिर पहुंची सोनल शाह पूरे भक्ति भाव में नजर आईं।

श्री गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मांगी मनौती

इसी के साथ ही उन्होंने श्री गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मनौती भी मांगी। जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर पर की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके भाव में आस्था और भक्ति नजर आई। जानकारी के मुताबिक, सोनल शाह अपने परिवार के साथ गोवर्धन पहुंचीं थीं। दर्शन करने के बाद वो वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version