राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने और अभद्रता के विरोध में महापंचायत, हजारों किसानों ने जताया आक्रोश, दी चेतावनी

top-news
protest

मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली में शुक्रवार को किसान नेता और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की और पगड़ी उछाली गई थी। जिसके विरोध में शनिवार को सिसौली में महंपाचयत हुई। जिसमें कई जिलों के किसान और नेता शामिल हुए और विरोध जताया। ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों से किसान पंचायत में पहुंचे। वहीं, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टिकैत का समर्थ नकिया है।

 

टिकैत की ढाल बनकर खड़े 

जीआईसी में आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हमारा किसी से भी कोई गिला शिकवा नहीं है। हम पर देशद्रोही का दाग न लगाओ। मंच से सपा सांसद ने हुए कहा कि राकेश टिकैत पर हमला करने वाले भी आतंकवादियों से कम नहीं हैं। कल की घटना बेहद निंदनीय है। इस देश में हर व्यक्ति आतंकवाद के खिलाफ है। आक्रोश रैली में कोई जाता है तो समर्थन करने जाता है। राकेश टिकैत ने अपने लिए काम नहीं किया बल्कि दूसरों के हक की लड़ाई लड़ी। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि यह पगड़ी सिर्फ राकेश टिकैत की नहीं है किसानों की है। भाईचारे की पगड़ी है। हम टिकैत की ढाल बनकर खड़े होंगे। अपमान करने वाले लकीर खींच लें, मुकाबले के लिए तैयार रहें।


राकेश टिकैत की बिगड़ी तबीयत

इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री चल रहा है। इसी गर्मी में इस पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में किसान कार्यकर्ता पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए तो कोई छांव ढूंढता नजर आया। मंच पर उपस्थित भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई लेकिन वह अस्पताल नहीं गए। उधर नरेश टिकैत का भाषण खत्म होने के बाद पंचायत के समापन की घोषणा कर दी गई।  सभी किसान, कार्यकर्ता व पदाधिकारी टाउन हॉल पर जमा हुए। जिस स्थान पर यह घटनाक्रम हुआ, वहीं पर पहलगाम हमले में मारे गए पयर्टकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और फिर सभी अपने अपने गंतव्यों पर निकल गए।


जनाक्रोश रैली में टिकैत से हुई थी अभद्रता

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर ही शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के टाउनहॉल से एक जन आक्रोश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें शामिल हुए राकेश टिकैत की पगड़ी गिरा दी गई और उनके साथ धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। इससे भाकियू में रोष फैल गया। इसे लेकर जीआईसी में एक पंचायत का आयोजन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *