Chardham Yatra में कितने श्रद्धालुओं ने अभी तक किए दर्शन, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, एक क्लिक में जानिए

top-news
चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी हैं। अब तक देशभर के 22 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी हैं। अब तक देशभर के 22 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। 

यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। अब तक कुल 83 श्रद्धालुओं अपनी जान गवां चुके है। सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुई हैं। 

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 5 जून तक उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में कुल 22 लाख 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बाबा केदारनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब 

5 जून को एक ही दिन में कुल 78,786 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। इनमें सबसे ज्यादा 24,871 यात्री केदारनाथ पहुंचे। बदरीनाथ में 23,729, गंगोत्री में 13,117, यमुनोत्री में 9,880 और हेमकुंड साहिब में 7,189 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

केदारनाथ मार्ग सबसे खतरनाक

केदारनाथ धाम मार्ग पर अब तक यात्रा के दौरान 83 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है, जिनमें से अधिकतर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट और ऊंचाई जनित बीमारियां (हाई एल्टीट्यूड सिकनेस) बताई जा रही हैं। 

सरकार और मंदिर प्रशासन अलर्ट 

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और हादसों को देखते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई हैं। सभी यात्रा मार्गों पर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं और थोड़ी-थोड़ी दूरी पर डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।
अब तक चारधाम यात्रा मार्गों पर 4.8 लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही हो चुकी है। औसतन प्रतिदिन 70,000 से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे मार्गों पर भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति बनी हुई है। 

सरकार की अपील 

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं, बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति सावधानीपूर्वक यात्रा करें और ऊंचाई के असर को नजरअंदाज न करें। साथ ही मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *