दिल्ली पुलिस के सिपाही ने पिस्तौल की बट से पड़ोसी पर किया हमला, पहुंचा सलाखों के पीछे

top-news
कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद।

Greater Noida: दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में दिल्ली पुलिस का सिपाही और एक युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद सिपाही ने युवक के साथ मारपीट कर अवैध पिस्तौल तान दी। इसके बाद सिपाही मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने  24 घंटे के अंदर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। 

शराब पीते समय हुआ झगड़ा
जानकारी के मुताबिक,  चिटहेरा गांव के रहने वाला मनोज भाटी की जीटी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मनोज ने बुधवार देर रात को पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी विकास पुत्र रणवीर ने घर में घुसकर परिवार के लोगों पर हमला किया है। विकास दिल्ली पुलिस में सिपाही है। विकास द्वारा घर में मौजूद लोगों के सिर में पिस्तौल की बट से हमला किया, जिसमें दो लोगों को चोटें आईं। 

तमंचे के साथ दादरी मेन गेट से आरोपी गिरफ्तार 
मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि गुरुवार को दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वांछित आरोपी विकास (35) पुत्र रणवीर को CHC दादरी मेन गेट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया है। विकास ने मनोज के घर में घुसकर उसपर और उसके भाई के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, पिस्टल की बट मार कर घायल कर दिया गया था। थाना दादरी पर विकास के खिलाफ केस दर्ज था, जिसमें वांछित चल रहा था।  पुलिस ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता पड़ोसी हैं। आरोपी पिस्टल कहां से लाया था और क्यों अपने पास रखता था, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इसके साथ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *