यूपीसीडा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत कई जिलों के अधिकारी स्थानांतरित

top-news
यूपीसीडा में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गोरखपुर, कानपुर समेत कई जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती दी गई है। शासन ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गोरखपुर, कानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है। जारी सूची में सहायक, कनिष्ठ सहायक, लेखाकार, मानचित्रक, लेखपाल और प्रबंधक स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं।


स्थानांतरण आदेश के अनुसार नोएडा में तैनात सहायक राजेश गौतम को क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या भेजा गया है। क्षेत्रीय कार्यालय सूरजपुर में कार्यरत मानचित्रक अर्चना भारती को नोएडा में तैनाती मिली है। कानपुर मुख्यालय के एटीपी अनुभाग में तैनात सहायक प्रबंधक (वास्तुविद/नियोजन) सुरेश कुमार को यीडा भेजा गया है। वहीं गाजियाबाद निर्माण खंड-2 में तैनात दीपिका गोयल को यीडा में कनिष्ठ सहायक बनाया गया है।


ग्रेटर नोएडा में तैनात कनिष्ठ सहायक कमल सिंह को प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय भेजा गया है, जबकि गोरखपुर गीडा के रमेश कुमार प्रजापति को वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है। सीडा जौनपुर के शिव नारायण को ग्रेटर नोएडा में कनिष्ठ सहायक बनाया गया है। सूरजपुर निर्माण खंड-2 के दीप नारायण को नोएडा में तैनात किया गया है।


कानपुर मुख्यालय में कार्यरत सहायक लेखाकार विनोद कुमार को नोएडा भेजा गया है। बरेली निर्माण खंड-11 के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सोमेश कुमार को भी नोएडा में नई जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा में तैनात मैकेनिक कम ऑपरेटर जगदीश बाबू को सीडा जौनपुर स्थानांतरित किया गया है। अलीगढ़ निर्माण खंड-4 के सहायक सत्येंद्र सिंह को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) झांसी भेजा गया है।


ग्रेटर नोएडा के कनिष्ठ सहायक संजीव कुमार शर्मा को क्षेत्रीय कार्यालय बरेली और धर्मपाल सिंह को क्षेत्रीय कार्यालय झांसी भेजा गया है। गोरखपुर गीडा में तैनात लेखपाल सुभाष कुमार को ग्रेटर नोएडा में नई तैनाती मिली है। नोएडा की सहायक संगीता पाटिल को प०का० मुरादाबाद भेजा गया है। गोरखपुर गीडा के दुष्यंत कुमार को नोएडा में कनिष्ठ सहायक बनाया गया है।

यूपीसीडा कानपुर में तैनात मानचित्रक अरुण कुमार को नोएडा भेजा गया है। गोरखपुर गीडा के सहायक संजय कुमार दुबे को क्षेत्रीय कार्यालय आगरा और पारूल अत्री को ग्रेटर नोएडा में सहायक पद पर तैनात किया गया है। नोएडा के वरिष्ठ सहायक राहुल कुमार को यूपीडा लखनऊ भेजा गया है।


इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में तैनात प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) अनोज कुमार आनंद का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें विद्युत खंड-4 प्रयागराज, यूपीसीडा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन की ओर से जारी इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *