योगी सरकार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IPS अफरों का ट्रांसफर, जानिए इनकी नई तैनाती

top-news
योगी सरकार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IPS अफरों का ट्रांसफर, जानिए इनकी नई तैनाती

Lucknow: योगी सरकार नए साल में लगातार तबादला एक्प्रेस चला रही है। मंगलवार दोपहर को जहां 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था। वहीं, कई महत्वपूर्ण विभागों के अध्यक्ष बदले थे। वहीं, देर रात 16 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। माना जा रहा है कि शासन-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है।

शलभ माथुर आईजी कार्मिक DGP मुख्यालय बनाए गए
IPS सोमेन वर्मा मिर्जापुर के कप्तान, अमित आनंद अमरोहा के कप्तान, IPS अभिनंदन को बस्ती जिले के एसपी बनाए गए हैं। इसी तरह IPS गणेश साहा को मैनपुरी, IPS संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी, IPS विनोद कुमार को कन्नौज का एसपी बनाया गया है। अभिमन्यू मांगलिक को भदोही, IPS व्योम बिंदल प्रभारी एसपी सहारनपुर नियुक्त किया गया है IPS मीनाक्षी कात्ययान SP क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर, IPS बसंत लाल एसपी विजिलेंस, गोपाल कृष्ण चौधरी डीसीपी लखनऊ, IPS संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक, IPS एन रविंदर ADG भ्रष्टाचार निवारण संगठन, शलभ माथुर आईजी कार्मिक DGP मुख्यालय और नचिकेता झा पुलिस महानिरीक्षक स्थापना बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *