आज दशहरे की धूम पूरे देश में है। रावण दहन का समय शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरु हो गया है और अब शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। रावण दहन देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ उमडती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण दहन के बाद बची राख आपके काफी काम आ सकती है।

रावण दहन के बाद माथे पर लगाएं राख

अगर आप रावण दहन देखने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको रावण दहन के बाद जो राख मिलती है, उसे माथे पर तिलक के तौर पर जरुर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसके अलावा आपको इससे धन लाभ भी हो सकता है। यह तिलक आपको बुरी नजर से बचाता है और आपको आपके व्यापार में लाभ की संभावना को बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि जब आप रावण दहन की राख से तिलक करते हैं तो सकारात्मकता आती हैं।

दहन की लकड़ी से करें ये खास काम

तिलक के साथ रावण दहन के बाद अगर लड़की बच गई है, तो वो भी काफी काम आ सकती है। मान्यताओं के मुताबिक, रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ी को उठाकर रख लें और इसे घर में शुभ स्थान पर रखें। खास तौर पर आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से धन लाभ हो सकता हैं इसके अलावा आप इस लकड़ी को तिजोरी में भी रख सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी और और सुख-समृद्धि आएगी।

नजर से बचा सकती है राख

रावण दहन के बाद बची हुई राख से आप नजर दोष से भी मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। मान्यता है कि रावण दहन के बाद बची हुई राख से आपके घर को किसी की बुरी नजर लग गई है और आपके बनते हुए कार्य बिगड़ रहे हैं तो आप रावण दहन की राख को अपने घर के चारों ओर घुमाकर बाहर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है और आपको जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वह भी दूर हो जाएंगी।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था और मान्यता है कि भगवान राम ने दशहरा के दिन ही रावण का वध किया था, इसलिए इस दिन को विजय के रूप में मनाया जाता है। लेकिन मौजूदा समय में रावण दहन के बाद की राख भी आपके काम आ सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version