हरियाणा में इन दिनों चुनाव की आंधी है। तमाम राजनैतिक पार्टियां हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रही हैं। Now Noida भी लगातार चुनाव कवरेज कर रहा है। इसी क्रम में नॉव नोएडा की टीम हरियाणा के पानीपत की मंडी पहुंची। जहां पर किसान धान की मिल रही कम कीमत को लेकर परेशान हैं। जब उसके चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में अपनी बात कही….

इस बार धान की मिल रही कम कीमत!

पानीपत की मंडी में मुनीम सोभन चंद्र ने बताया कि धान का मौजूदा रेट 2500 से 2900 तक चल रहा है। जबकि पिछले साल ये कीमत 3500 तक थी। इस साल जो सबसे बेहतर धान है, उसकी कीमत 3100 मिल रही है। इस बार धान की पैदावार भी कम हुई है।

किसानों पर है तीन तरफा मार

किसान इस बार तीन तरफा मार को झेल रहा है। एक तरफ फसल की पैदावार कम हुई, तो दूसरी ओर रेट कम मिल रहा है और तीसरी तरफ से बारिश ने कहर बरसाया है। किसानों को इससे काफी नुकसान हुआ है। मुनीम सोभन चंद्र से जब नॉव नोएडा ने सवाल किया कि कम पैदावार के बाद भी कीमत कम क्यों है? तो उन्होंने बताया कि कम पैदावार हुई है, लेकिन इसी के साथ ही इसकी बिक्री भी कम हो रही है।

MSP को लेकर क्या बोला किसान

पानीपत में किसान संदीप की धान की कोई खरीददार नहीं है। जब इसका कारण पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ये धान काला पड़ गया है। बारिश की वजह से धान काला पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर एमएसपी होती, तो वो निश्चिंत होते कि उनका धान बिक जाएगा।

हरियाणा में है कांग्रेस की आंधी!

चुनावी सफर पर निकली Now Noida की टीम से तमाम किसानों के कहा कि इस बार सभी कांग्रेस के पक्ष में हैं। मौजूदा सरकार के कुछ लोगों की अलग नीतियां है, इसलिए चुनाव में कांग्रेस की आंधी देखने को मिलेगी। नीरज ने बात करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को एक तरफा सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही अन्य किसानों ने भी कांग्रेस की जीत की बात कही है। साथ ही स्थानीय विधायक धर्मसिह के सपोर्ट में भी किसान नजर आए। किसानों का कहना है कि नाम के नाम पर नहीं काम के नाम पर इस बार वोट होंगे और इस बार हरियाणा में कांग्रेस की आंधी देखने को मिलेगी। नॉव नोएडा लगातार चुनावी इलाकों को कवरेज कर रहा है। ग्राउंट रिपोर्ट के लिए नॉव नोएडा के साथ जुड़े रहें। आपको बता दें, हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version