बुधवार को बिजनेस टायकून रतन टाटा की मौत के बाद से ही टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे थे। तो अब रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला सभी की सहमति के बाद लिया गया है। नोएल टाटा को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण धर्मार्थ संस्‍थाओं सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्‍त किया गया है। आपको बता दें, वो पहले इन संस्‍थाओं में ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे, अब इन्‍हें टाटा ट्रस्‍ट का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया है।

टाटा ग्रुप में निभाते हैं ये जिम्‍मेदारियां

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्‍ट की नई जिम्‍मेदारी मिली है। वो पिछले कुछ सालों से टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं, इनका टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों का लंबा इतिहास रहा है। वो ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के चेयरमैंन भी हैं। सिर्फ ये ही नहीं टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा, टाटा इकोसिस्टम के साथ उनके गहरे संबंध भी हैं। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी TATA Sons में टाटा ट्रस्‍ट में करीब 66 परसेंट की बड़ी हिस्‍सेदारी है। ये ट्रस्‍ट परोपकारी पहल और शासन की देखरेख के लिए काम करता है।

फैशन वर्ल्ड की कर चुके हैं कमाल

टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन नोएल टाटा 67 साल के हैं। नोएल टाटा, नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। हम सबने Zudio स्‍टोर्स का नाम खूब सुना है। Zudio को 2015 में नोएल टाटा ने ही आकार द‍िया, जो आज अफोर्डेबल क्‍लॉद‍िंग में कमाल कर रहा है।

क्लोडिंग ब्रॉड से बनाई पहचान

इसी के साथ ही Westside अपर म‍िडिल क्‍लास का क्‍लोद‍िंग ब्रांड है। Tata International और टाटा स्टील के केचेयरमेन नोएल टाटा ने ही इस फैशन की दुनिया को बढ़ाया है। इतना ही नहीं, Trent, Tanishq, Titan, Titan Eye, Fastrack जैसे ब्रांड भी नोएल टाटा के दिमाग की ही उपज माने जाते हैं। टाटा इंटरनेशनल से अपना करियर स्टार्ट करने के बाद साल 1999 में नोएल टाटा को Trent का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। साल 2003 में वो टाइटन और Voltas के बॉस बने। नोएल टाटा टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry के जीजा हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version