ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार को एक पुराने केस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पहले ही बदमाश के 7 साथियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। बदमाश ने साल 2022 में साथियों के साथ मिलकर कार की लूट को अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी, जिसके बाद अब पुलिस ने इस बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार का इनामी लूटेरा गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने एक लूटेरे को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से ये लूटेरा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इस काम सफलता हासिल की है और गोपनीय सूचना के आधार पर लगातार काम करते हुए बदमाश को धर-दबोचा है।

ये भी पढ़ें Ground Report: ग्रेटर नोएडा में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, पॉवर कमेटी को बताया ‘लॉलीपॉप’, बोले ‘हम मांग लेकर नहीं आए, अपने करार लेकर आए हैं’!

वांछित पर था 25 हजार का ईनाम

पुलिस द्वारा बताया गया कि बदमाश को रविवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की सहायता से गिरफ्तार किया है। बदमाश के ऊपर 25 हजार रूपए का इनाम भी था। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जीत लहरी पुत्र सुबोध लहरी के तौर पर हुई है। एटीएस ने बदमाश को गोलचक्कर थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सियासी साजिश का लगाया गंभीर आरोप

साल 2022 में की थी कार की लूट

पुलिस द्वारा बदमाश की सूचना देते हुए बताया गया कि अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा है, जिसके द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर साल 2022 में कार लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल 7 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जब पुलिस ने पहले पकड़े गए सातों अभियुक्तों से इस मामले में पूछताछ की, तो जीत के शामिल होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस लगातार लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूत्रों की मदद से बदमाश की तलाश कर रही थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा बदमाश पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया। जिसके बाद अब बीटा-2 थाना क्षेत्र को सफलता हासिल हुई है औऱ पुलिस ने लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version