गौतम बुद्ध नगर के अभिषेक शर्मा तो महेश चौहान नोएडा महानगर के BJP जिलाध्यक्ष बने, गाजियाबाद की जिम्मेदारी मयंक गोयल को मिली
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2025
भारतीय जनता पार्टी ने
काफी इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसके लिए बाकायदा
हर जिले के भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिलाध्यक्षों के
नामों की घोषणा हुई। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर के जिला
अध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही नोएडा महानगर जिला
अध्यक्ष महेश चौहान को नियुक्त किया गया है।
बता दें कि जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व कार्यक्रम में मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द सिंह, दादरी नगर पालिका चैयरमैन गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, विजय भाटी के सामने चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे ने दोपहर 2:00 बजे जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। भाजपा के इतिहास में पहली बार प्रदेश से चुनाव अधिकारी के मोबाइल पर संदेश आया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने दोनों अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गयी। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम में मौजूद लोगों फूल माला पहनाकर बधाई दी।
जानिए कौन हैं गाजियाबाद
के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
वहीं, गाजियाबाद में
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद पर मयंक गोयल की नियुक्ति की गई है। रविवार
दोपहर करीब 2:40 बजे पूर्व
मंत्री और चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने औपचारिक ऐलान किया। घोषणा के बाद
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी की। बता
दें कि मयंक गोयल की मां दमयंती गोयल गाजियाबाद की पूर्व महापौर रह चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान
कुछ तकनीकी दिक्कतें भी सामने आईं। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग के संबोधन के
दौरान माइक बंद हो गया। पहले जिला
अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा एक ही स्थान पर की जानी थी, लेकिन बाद में जिला अध्यक्ष की घोषणा का स्थान
बदल दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। घोषणा से पहले
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वे कार्यकर्ताओं को कुछ और
समय इंतजार करवाएंगे, जिससे माहौल
हल्का बना रहा।
इसी तरह विकास चौहान को दोबारा बुलंदशहर से भाजपा
का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से
झूम उठे। समर्थकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का किया फूल माला पहनाकर
स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के वक्त जिला भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







