Saharanpur में अवैध हुक्का बार में पुलिस ने मारी रेड, कैफे संचालक अरेस्ट, पढ़ें पूरा मामला
सहारनपुर पुलिस ने कैफे में चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का बार से नशे का सामान बरामद हुआ है.
- Rishabh Chhabra
- 11 Apr, 2025
सहारनपुर पुलिस ने कैफे में चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का बार से नशे का सामान बरामद हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने कैफे संचालक को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि हुक्का बार में कम उम्र के लड़कों को हुक्का पिलाकर नशे का आदी बनाया जा रहा है. ये पूरा मामला थाना मंडी क्षेत्र का है.
कैफे की आड़ में अवैध रूप से चल रहा था हुक्का बार
दरअसल थाना मंडी पुलिस ने पुराना चिलकाना अड्डे पर 'बाइट मी बिस्ट्रो' के नाम कैफे हैं. कैफे का मालिक का नाम सुहैल है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने कैफे पर छापेमारी की. पुलिस को कैफे के अंदर से नाबालिग और युवक हुक्का पीते हुए मिले. इस दौरान पूरा कैफे धुएं से भरा हुआ था. जब पुलिस ने वहां के कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने बताया कि यहां पर हुक्का पिलाया जाता है.
बता दें कि पुलिस अक्सर ही इस तरह की कार्रवाईयों को अंजाम देती रहती है. इस तरह के अवैध हुक्का बार युवा पीढ़ी के लिए एक सबसे बड़ा खतरा है. इसलिए इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई होना काफी जरूरी है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






