जेवर एयरपोर्ट के पास ज़मीन दिखाकर करोड़ों की ठगी, 25 हज़ार का इनामी शातिर गिरफ्तार
Noida police
- Shiv Kumar
- 16 Apr, 2025
Noida: गौतमबुद्धनगर की अपराध शाखा पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाकीर पुत्र अख्तर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेवर एयरपोर्ट के पास ज़मीन दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास, ग्राम भाईपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से की गई। आरोपी की तलाश में काफी समय से टीमें सक्रिय थीं। इस पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा/अपराध द्वारा 25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
ऐसे रची गई थी ठगी की साजिश
पूरा मामला 6 दिसंबर 2023 का है, जब वादी गौरव व उसके साथियों ने थाना सेक्टर-63 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सचिन भाटी पुत्र बीएस भाटी समेत 16 लोगों ने मिलकर उन्हें जेवर एयरपोर्ट के पास ज़मीन दिखाकर भरोसे में लिया और बाद में फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें धोखा दिया। न तो ज़मीन दी गई और न ही पैसा लौटाया गया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस मामले में थाना सेक्टर-63 में दर्ज किया गया था।
अब तक 22 आरोपियों पर हो चुकी कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाकीर और उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दिया। अब तक इस मामले में नामजद व विवेचना में प्रकाश में आए कुल 22 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी शाकीर, ग्राम महेंदीपुर, थाना रबुपुरा का रहने वाला है और उसकी उम्र 26 वर्ष है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






