https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में प्लाइवुड चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

top-news
मारपीट और फायरिंग करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा पुलिस को चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। थाना फेस 1 पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशादेही से चोरी के 60 प्लाई बोर्ड, 6 अधबने दीवान बेड और 08 दीवान बेड के सिरहाने व घटना में प्रयुक्त एक ई - रिक्शा व एक तिपहिया लोडर बरामद हुआ है। 

पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस 1 पुलिस ने सोमवार को झुण्डपुरा बार्डर से चोरी की आकाश, पलास सरकार और विक्की हरिराम सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए चोरों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विक्की, आकाश और पलास तीनो मिलकर प्लाईबोर्ड की चोरी करते है। सकरी गलियों में ये लोग सामान ढोने के लिए ई- रिक्शा का उपयोग करते हैं। बाद में आकाश के लोडर में सामान भर ले जाते है। आकाश बढई का काम करता है, जो प्लाईबोर्ड से दीवान बेड व अन्य सामान तैयार करता है। फिर उस सामान को बेच देते हैं।



मारपीट और फायरिंग करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार

हीं, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट लैण्ड फार्म हाउस सेक्टर 151 नोएडा में इक्नोन कम्पनी के पास करीब 300 बीघा जमीन है। जिसमें पतपडगंज थाना मयूर विहार फेस-1 दिल्ली निवासी भारत शर्मा का 18 और नीरज शर्मा का शेयर 77 प्रतिशत है। भारत व नीरज दोनों सगे भाई है। कुशल राठी निवासी आनन्दा एल्डिको सेक्टर 48 नोएडा का शेयर 5 प्रतिशत है। इसके अलावा भारत शर्मा नाइनओनाइन कम्पनी के डायरेक्टर भी है, जिनकी स्पोर्ट लैण्ड़ फार्म हाउस के अन्दर करीब 100 बीघा से अधिक जमीन है। इस जमीन के संबंध में सिविल जज ( सीनियर डिवीजन) गौतमबुद्धनगर के न्यायालय में सिविल वाद संख्या- 709/2025 विचाराधीन है।


दोनों भाइयों में हुआ था विवाद

20 अप्रैल को जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर दोनों भाईयों में विवाद हुआ है। जिसके सम्बन्ध में थाना नॉलेज पार्क पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसमें 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुये गाड़ियों को सीज किया गया है। फायरिंग के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है, विवाद के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *