Pakistan से आईं सीमा हैदर पर ‘सुपारी हमला’: पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका, काले जादू की आड़ में साजिश?
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के घर में घुसकर एक युवक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
- Rishabh Chhabra
- 07 May, 2025
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के घर में घुसकर एक युवक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना ने फिर एक बार सीमा को सुर्खियों में ला दिया है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सीमा के मुंहबोले भाई और वकील एपी सिंह ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश की आशंका जताई।
एपी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह हमला एक "सुनियोजित सुपारी कांड" हो सकता है, जिसकी योजना पाकिस्तान में ही रची गई हो। उन्होंने कहा कि हमला करने वाला युवक कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं लग रहा, बल्कि वह पूरी योजना के तहत सीमा के घर में घुसा और हमला किया। गिरफ्तारी के बाद उसने दावा किया कि सचिन (सीमा का कथित पति) और सीमा हैदर ने उस पर काला जादू किया है।
एपी सिंह का कहना है कि “अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर होता, तो वह किसी के घर की लोकेशन पता कर वहाँ तक नहीं पहुंचता। ये सब एक साजिश का हिस्सा लग रहा है और हो सकता है कि पाकिस्तान की तरफ से उसे सुपारी देकर भेजा गया हो।”
उन्होंने साफ कहा कि सीमा हैदर अब एक कट्टर सनातनी हिंदू बन चुकी हैं और उन्होंने भारत के संविधान, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार में पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म में काले जादू या अंधविश्वास जैसी कोई मान्यता नहीं है।
हमले के आरोपी युवक ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया था कि सचिन और सीमा ने उस पर काला जादू किया, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और हमला करने पहुंच गया। इस दावे पर एपी सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हो सकती है, ताकि आरोपी कानूनी कार्रवाई से बच सके।
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और फेक न्यूज को लेकर भी एपी सिंह ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया को सोशल मीडिया ही रहने दें, सोशल भेड़िया न बनाएं। अगर हम ऐसे ही अफवाहें फैलाते रहे, तो हमारा समाज खुद ही खत्म हो जाएगा।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अंधविश्वास और झूठी खबरों पर भरोसा न करें।
अब इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच करवाई जाएगी और उसके सभी बैकग्राउंड को खंगाला जा रहा है कि कहीं इसका लिंक किसी विदेशी तत्व से तो नहीं है।
इस घटना ने न केवल सीमा हैदर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि भारत-पाकिस्तान संबंधों के संवेदनशील मुद्दे किस तरह व्यक्तिगत स्तर पर हिंसा और साजिश का रूप ले सकते हैं।
क्या सीमा हैदर पर हुआ हमला वाकई में एक सुपारी कांड है या फिर किसी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की हरकत? ये तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन एक बात तय है कि यह मामला केवल एक हमला नहीं, बल्कि एक व्यापक राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की ओर इशारा करता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Jessica Langdon
Hi, We run a Youtube growth service, where we can increase your subscriber count safely and practically. - Guaranteed: We guarantee to gain you 700-1500 new subscribers each month. - Real, human subscribers who subscribe because they are interested in your channel/videos. - Safe: All actions are done, without using any automated tasks / bots. - Channel Creation: If you haven't started your YouTube journey yet, we can create a professional channel for you as part of your initial order. If you are interested then we can discuss further. Kind Regards, Jess






