मेरठ के MIT कॉलेज के सेमिनार में तुर्किये से आये मेहमानों को लेकर हंगामा, भारतीय किसान मंच ने दिखाए काले झंडे, लगाए नारे
Bharatiya Kisan Manch protested
- Shiv Kumar
- 16 May, 2025
मेरठ में के MIT कॉलेज में एक सेमिनार में तुर्किये से आये मेहमानों को लेकर हंगामा हो गया। भारतीय किसान मंच के के कार्यकर्ता कॉलेज में इकठ्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी की। हाथों में बॉयकॉट तुर्की और बॉयकॉट पाकिस्तान के पोस्टर लेकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।
कॉलेज ने मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था
बता दें कि तुर्किये से अयनूर शाहीन को एमआईटी कॉलेज में इनोवेशन एंड स्किल एनहेंसमेन्ट ट्रेनिंग के कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में बुलाया गया था। जब इसकी भनक भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो कॉलेज पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर नारेबाजी की। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन बैकफुट पर आ गया और उन्होंने लिखित में प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी।
बैकफुट पर आया कॉलेज प्रबंधन
विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश विरोधी ताकतों के लोगो का जिस तरह से भारत बुलाकर उनका सम्मान किया जा रहा है, उसे कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस तरह के कृत्यों जा खुले मंच से विरोध किया जायेगा। वहीं, आननफानन में कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम के पोस्टरों को उतार फेंका। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
पूरे देश में तुर्किए का बहिष्कार
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति शुरू हो गई थी। पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन और फाइटर प्लेन के जरिए भारत में हमले की कोशिश की गई थी। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को भारतीय सेना ने नष्ट कर दिए थे। ये ड्रोन तुर्किए के थे। इसके बाद से ही तुर्किये को लेकर भी विरोध बढ़ता जा रहा है। जेएनयू, जामिया सहित देश की कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने तुर्किये के साथ हुए करार को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही व्यापार भी असर पड़ने लगा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






