नोएडा में 1700 ऑटो और ई-रिक्शा बिना फिटनेस के दौड़ रहे, RTO ने शुरू की कार्रवाई

top-news
विशेष अभियान

Noida: शहर की सड़कों पर दौड़ते ऑटो और ई-रिक्शा न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि यात्रियों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। नोएडा में करीब 1700 ऑटो और ई-रिक्शा बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये वाहन न केवल ओवरलोडिंग कर रहे हैं, बल्कि तकनीकी रूप से भी असुरक्षित हैं, जो हादसो का न्योता दे रहे हैं।

तीन दिन में 47 बसों पर हुई कार्रवाई
परिवहन विभाग (RTO) ने ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में पिछले तीन दिनों में 47 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें कई बसें बिना फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के संचालन कर रही थीं।

अब ऑटो और ई-रिक्शा पर गिरेगी गाज
आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि 20 मई से शहर में बिना फिटनेस के चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ भी व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चालान, जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ सियाराम वर्मा का कहना है कि नोएडा में सड़कों पर चल रहे बिना फिटनेस के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पहले चरण में बसों पर कार्रवाई हुई और अब ऑटो और ई-रिक्शा को भी जांच के दायरे में लाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *