अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; PM मोदी 3 लाख लोगों के साथ यहां किया योगाभ्यास, CM योगी भी नहीं रहे पीछे

top-news
सीएम योगी बोले भारत की ऋषि परंपरा अद्भुत

Noida: आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर देश के दिग्गज नेता और अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग कर लोगों को प्रेरित किया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में करीब 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया। इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित करते हुए कहा कि दस सालों में योग ने वैश्विक यात्रा की है। पीएम ने उस समय को भी याद किया, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। पीएम ने कहा कि इतने कम समय में आज योग को लेकर विश्व के करीब 175 देश भारत के साथ हैं।

योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ
वहीं, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में योग अभ्यास किया गया। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'है। राजभवन में सुबह 6 बजे योग कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योग किया। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मंत्रियों, आम जनता और अधिकारियों के साथ  योग किया। 

स्वस्थ रहने पर ही इच्छाओं की पूर्ति होगी
इस मौके पर सीएम योगी अदित्यनाथ ने कहा कि इंसान की इच्छाओं की पूर्ति तभी होती है जब उसका शरीर स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ होने पर आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है, जिसका माध्यम योग है। उन्होंने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का उत्सर्ग है। जिसे लोककल्याण का माध्यम बनाकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जब भी भारत की तुलना होती है तो चेतना के उच्च आयाम के जरिए भारत के ऋषियों ने दुनिया को अवगत कराया था। यह व्यक्तित्व के विकास के साथ ही ब्रह्मांड के रहस्यों का उद्घाटन करने में सहायक है। वहीं, मेरठ के सरधना में स्थित ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च परिसर में केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हजारों लोगों के साथ योग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *