https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ग्रेटर नोएडा में चली गोली, पुलिस ने भाग रहे शातिर चोर को किया लंगड़ा

top-news
नोएडा में मुठभेड़
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बार फिर शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लूट चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

निराला एस्टेट पास पुलिस कर रही थी चेकिंग

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस द्वारा निराला एस्टेट के पास शनिवार को बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी। तभी गौर सिटी से सूरजपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने का प्रयास किया।


पुलिस ने पीछा किया तो की फायरिंग

शक होने पर पुलिस ने पीछा किया गया तो बाइक सवार अपने आप को घिरता देख फायर किया। इस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। घायल की पहचान सूरज उर्फ संतोष (28) निवासी फिरोजाबाद और हाल पता बिसरख के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी पैशन प्रो बाइक (डीएल 9एस एएन 5072), शाहबेरी स्थित ज्वलैरी की दुकान से चोरी किये गये आभूषण, 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो दिल्ली और एनसीआर में कई चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे में पहले से दर्ज हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *