https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Gautam Buddha Nagar में चला राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान, कोर्ट नहीं, सुलह से हल होंगे झगड़े!

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

जनपद न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक "राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान" पूरी सक्रियता और प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा हैइस अभियान का उद्देश्य आम जनता को उनके झगड़ों और विवादों का जल्दी, आसान, मुफ्त और शांतिपूर्ण समाधान देना है।


यह अभियान माननीय जनपद न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। इसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली और सुप्रीम कोर्ट की कंसिलीएशन प्रोजेक्ट कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू किया गया है


अपर जिला जज/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर स्थित मेडिएशन सेंटर को कार्य का प्रमुख केंद्र बनाया गया है, जहां उन प्रकरणों का चिन्हांकन एवं निस्तारण किया जा रहा है जो आपसी सहमति से सुलझाए जा सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर वाहन दुर्घटनाओं से संबंधित क्षतिपूर्ति दावे, भूमि अधिग्रहण, बैंक ऋण वसूली, किरायेदारी विवाद, पारिवारिक एवं संपत्ति विवाद, अनुबंध, व्यापारिक विवाद, श्रम एवं सेवा संबंधी प्रकरण शामिल हैं।


इन मामलों में मिल रहा समाधान


इस अभियान में जिन विवादों का समाधान किया जा रहा है, उनमें मुख्य रूप से वैवाहिक झगड़े, चेक बाउंस के केस, वाहन दुर्घटना से जुड़ी क्षतिपूर्ति की मांग, भूमि अधिग्रहण, बैंक ऋण वसूली, किराएदारी के विवाद, संपत्ति और पारिवारिक झगड़े, अनुबंध, व्यापारिक विवाद और नौकरी या सेवा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।


पहले चरण में चिन्हांकन, फिर समाधान


अभियान के पहले चरण में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक उन मामलों को पहचाना जा रहा है, जिन्हें सुलह के जरिए सुलझाया जा सकता है। इसके बाद दूसरे चरण में इन्हीं मामलों का समाधान बातचीत और समझौते के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया ना सिर्फ अदालतों पर बढ़ते दबाव को कम करती है, बल्कि लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से भी बचाती है।


फायदे क्या हैं?


यह पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है

समय की बचत होती है

कोई कानूनी लड़ाई नहीं, सिर्फ आपसी सहमति से समाधान

भावनात्मक और पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखने में मदद


कैसे लें सहायता?


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं। यदि आपके पास कोई लंबित या संभावित विवाद है, और आप उसे शांति से सुलझाना चाहते हैं, तो आप निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:


ईमेल: dlsa.gbnnoida@gmail.com

मोबाइल: 7678643985


यह अभियान केवल कानून की मदद नहीं कर रहा, बल्कि समाज में सौहार्द और समझदारी का संदेश भी फैला रहा हैयदि आप किसी भी प्रकार के विवाद को बिना लड़ाई और कोर्ट के हल करना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका है

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *