https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा पुलिस और चोरों में हुई रेस और फिर मुठभेड़, जानिए किसका पलड़ा पड़ा भारी

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा एनसीआर में बंद पड़े घरों में चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश को  मौके से गिरफ्तार किया है।
कर को पुलिस ने रोका तो तेजी से लेकर भागे बदमाश
मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि मध्य रात्रि को थाना सेक्टर  24 नोएडा पुलिस द्वारा गन्दे नाले के पास सेक्टर 35 की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अण्डरपास की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रूके तथा कार को लेकर भागने का प्रयास करने लगे।
कार से उतरकर पुलिस पर की फायरिंग
शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख कार से उतरकर  फायर किया गया इस पर  पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान जुबैर पुत्र इदरीश निवासी नई आबादी कस्बा व थाना दादरी के रूप में हुयी है। वहीं भाग रहे बदमाश मशील को पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।
घरों से चोरी सामान और हथियार बरामद
आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, घरों  से चोरी किया गया कीमती सामान, चोरी करने के लिये प्रयुक्त औजार तथा घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है।  इनके के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया सेल ने बताया कि  आपराधिक इतिहास एवं अन्य विस्तृत जानकारी  डीसीपी नोएडा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेन्स में दी जाएगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कब खत्म होगा अपराध
बता दे की नोएडा पुलिस लगातार चोर और बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। मुठभेड़ के बाद आए दिन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर रही है। हालांकि इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा ग्रेटर नोएडा में अपराध की कोई कमी नहीं हो रही है। लगातार अपराधी सक्रिय है और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *