मुंबई में बीती शाम फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का फिनाले मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने अपने नाम किया। वो अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। बीते बुधवार को फेमिना मिस इंडिया की विनर के तौर पर मध्य प्रदेश की निकिता पोरवार के नाम की अनाउंसमेंट हुई। वहीं, दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे फर्स्ट रनर अप रहीं और गुजरात की आयुषी ढोलकिया को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।

कौन हैं निकिता पोरवाल

निकिता के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो-केमिकल बिजनेसमैन है। निकिता ने ग्रेजुएशन किया है। उन्हें बचपन से ड्रामा और एक्टिंग में दिलचस्पी थी। यहां तक स्कूल फंक्शन में वह ड्रामा प्ले में भाग लेती थीं। निकिता पोरवाल ने स्कूल के बाद बतौर मॉडल करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने सबसे पहले एक टीवी शो होस्ट किया था, वो एक्टिंग-मॉडलिंग के साथ राइटर भी है।

निकिता कई नेशनल-इंटरनेशनल परफॉर्मेंस के लिए लेखन का काम कर चुकी है। निकिता कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जहां तक सोशल मीडिया की बात करें तो निकिता को इसमें दिलचस्पी कम है। सोशल मीडिया पर उनके केवल 5 हजार फॉलोवर्स है। हालांकि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद वह अब स्टार बन चुकी हैं।

इन खूबसूरत हसीनाओं ने किया मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड का सफर

सबसे पहले साल 1966 में रीता फारिया पहली भारतीय बनीं, जो मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली मिस इंडिया थीं। साल 1966 में लंदन में उनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था। इसके बाद साल 1994 में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय दूसरी भारतीय थीं, जिनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। ऐश्वर्या राय विनर और सुष्मिता सेन रनर अप रही थीं। लेकिन सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। फिर साल 1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।

इसके बाद साल 1999 में युक्ता मुखी ने ये खिताब जीता। वो भारत की चौथी मिस वर्ल्ड बनीं। फिर ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। बॉलीवुड में सफल रहने के बाद उनके करियर ने हॉलीवुड में भी उड़ान भर ली है। लेकिन प्रियंका के बाद भारत को काफी इंतजार करना पड़ा। फिर साल 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version