संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का आंदोलन लगातार सांतवे दिन जारी रहा है। जिला कलेक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर में चल रहे इस किसान महापड़ाव का रविवार सातवां दिन रहा। जहां पर भारी संख्या में किसानों ने पहुंचकर प्राधिकरण को साफ संदेश दिया कि जब तक उनकी मांगे नहीं पूरी होंगी, किसान शांत नहीं रहने वाले हैं। इस दौरान ये भी बताया गया है कि किसान आंदोलन में अन्ना हजारे टीम और जय जवान जय किसान मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल हुए थे।

किसान आंदोलन में शामिल हो रहे नामी किसान नेता

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट ने बताया कि धरना स्थल पर दो दिन पूर्व में भा.कि.यू. महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्यामवीर नागर, हरियाणा किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. शर्मा और राष्ट्रीय किसान समन्वय समूह (RKSS) के राष्ट्रीय संयोजक दशरथ कुमार कोटा राजस्थान और भाकियू कृषक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने सैकड़ों किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान महापड़ाव को समर्थन दिया था। इसी क्रम में कल पंजाब से संयुक्त किसान मोर्चा में जुड़े अन्ना हजारे टीम और जय जवान जय किसान मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य करनवीर उर्फ शैंटी अपनी टीम के साथ समर्थन देने महापड़ाव में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें Ground Report: ग्रेटर नोएडा में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, पॉवर कमेटी को बताया ‘लॉलीपॉप’, बोले ‘हम मांग लेकर नहीं आए, अपने करार लेकर आए हैं’!

रविवार को शामिल हुई भारी संख्या में किसान

अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रूपेश वर्मा ने बताया कि किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान के नेतृत्व में रविवार को बड़ी संख्या किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान महापड़ाव को अपना समर्थन दिया।

फिर भरी हुंकार, जब तक नहीं मिलेगा हल होगा आंदोलन

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण और एन.टी.पी.सी. सहित विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाए बगैर ये आन्दोलन वापस नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर ऐछर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश भाटी ने चेतावनी दी कि किसानों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी के साथ ही धरनास्थल पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिन्होंने जोश के साथ आंदोलन में हिस्सा लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version