Noida: महाराष्ट्र की पोस्टर की राजनीति उत्तर प्रदेश के नोएडा पहुंच गई है। सीएम योगी के फोटो के साथ बैनर लगाया गया गया है। नोएडा डीएनडी पर लगे बैनर में लिखा है ‘बटेंगे तो कटेंगे’. यूपी उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता ऋषभ राज शर्मा ने डीएनएडी अपना बैनर लगाया है। बैनर में एक तरफ सीएम योगी का फोटो और बीच में लिखा है ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और दूसरी तरफ भाजपा के नेता का फोटो लगा है। Dnd से लाखों की संख्या में लोग रोजाना पूर्वांचल ओर गाजियाबाद की तरफ जाते हैं। गाजियाबाद और पूर्वांचल की कई सीटों पर उपचुनाव होना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान “बटेंगे तो कटेंगे” इन दिनों ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर पोस्टरों के रूप में सुर्खियां बटोर रहा है। आगरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह बयान दिया था। जिसमें उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता की महत्ता पर जोर दिया था। सीएम ने कहा था कि जब हम एकजुट होते हैं तो राष्ट्र सशक्त होता है, लेकिन जब हम बंटते हैं, तो कमजोर पड़ जाते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए इस स्लोगन को जनता के बीच रखा था। अब यह स्लोगन ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर पोस्टरों के माध्यम से देखने को मिल रहा है, जो विभिन्न वर्गों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रेटर नोएडा के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर इन पोस्टरों ने खासा ध्यान आकर्षित किया है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी तस्वीर के साथ “बटेंगे तो कटेंगे” लिखा हुआ है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के नेता ऋषभ राज शर्मा की तस्वीर भी इन पोस्टरों में दिखाई दे रही है। जो इस स्लोगन का समर्थन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ का यह संदेश एकता और संगठन की महत्ता को रेखांकित करता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक और सामाजिक संगठन इस पर आपत्ति जता रहे हैं। खासकर उन वर्गों से विरोध की आवाजें उठ रही हैं जो इसे समुदायों के बीच तनाव को बढ़ावा देने वाला मान रहे हैं।आम आदमी पार्टी के नेता ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि “इस प्रकार के पोस्टर ग्रेटर नोएडा जैसे विविधतापूर्ण क्षेत्र में रह रहे विभिन्न समुदायों के बीच तनाव का कारण बन सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version