Breaking News
अंतरराष्ट्रीय
60 सेकेंड में 2 भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से कई शहर तबाह, बचाव कार्य जारी
वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से भारी तबाही मच गई है। अब तक 32 मौतों की पुष्टि और 700 से अधिक घायल हैं। कई इमारतें ढह गईं और राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। राहत कार्य जारी है।
- Shiv Kumar
- 25 Jun, 2026
ईरान मुद्दे पर अमेरिकी सीनेट का बड़ा फैसला, ट्रम्प से युद्ध रोकने को कहा, पीस डील पर UAE को मनाने पहुंचे रूबियो
अमेरिकी संसद के उच्च सदन ने राष्ट्रपति ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। प्रस्ताव को दोनों सदनों का समर्थन मिला है। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत से तेल बाजार और समुद्री व्यापार में सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 24 Jun, 2026
अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ईरान का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट की देखरेख अब अपने तरीके से होगी, अमेरिका पर भरोसा नहीं
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग पर सख्त रुख अपनाया है, जबकि अमेरिका ने कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। वैश्विक तेल बाजार पर असर की आशंका बढ़ी है।
- Shiv Kumar
- 23 Jun, 2026
कतर के गैस टर्मिनल में भीषण विस्फोट से मची अफरा-तफरी, 54 लोग गंभीर रूप से घायल, 18 लापता, वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बढ़ी चिंता
कतर के रास लाफान गैस टर्मिनल में मरम्मत के बाद उत्पादन शुरू करने के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 54 लोग घायल हुए हैं जबकि 18 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों में नई चिंता बढ़ गई है।
- Shiv Kumar
- 22 Jun, 2026
होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के ऐलान से बढ़ा वैश्विक तनाव, लेबनान मुद्दे पर आमने-सामने आए ईरान और इजराइल
लेबनान में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं, जहां क्षेत्रीय तनाव कम करने और संघर्ष विराम पर महत्वपूर्ण वार्ता होने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 21 Jun, 2026
क्या नेतन्याहू से दूरी बना रहे ट्रंप? रुबियो ने लेबनान को दिया सुरक्षा का भरोसा, मिडिल ईस्ट में बदले समीकरणों की चर्चा तेज
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन से बातचीत कर सुरक्षा और स्थिरता का भरोसा दिया। लेबनान ने संघर्ष विराम पर जोर दिया है। वाशिंगटन में प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता और क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी: एक युवक की मौत, दो घायल, हड़कंप मच गया
अमेरिका के सबसे बड़े पर्यटन स्थल टाइम्स स्क्वायर में गुरुवार दोपहर अचानक गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौत और दो लोग घायल हो गए। स्थिति पर भगदड़ मच गई।
- Babli Ansari
- 19 Jun, 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर बढ़ा विवाद, इजराइल से मतभेद गहराए, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजराइली नेताओं की आलोचना की है। समझौते के बाद नई वार्ता की तैयारी जारी है, जबकि क्षेत्रीय तनाव और राजनीतिक मतभेद अभी भी बने हुए हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
भारत-यूके व्यापार समझौता जल्द लागू होने के आसार, इन 5 क्षेत्रों पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर
भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता अब जल्द लागू होने की दिशा में बढ़ रहा है। समझौते से टेक्सटाइल, चमड़ा, इंजीनियरिंग, आईटी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को सीधा फायदा मिल सकता है।
- Babli Ansari
- 18 Jun, 2026
अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, ट्रम्प ने वर्साय पैलेस में ‘डील साइन’ कर किया ऐलान, डिजिटल दस्तखत के साथ समझौते पर लगी मुहर, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
अमेरिका और ईरान ने अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर सैन्य तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोला जाएगा और समुद्री नाकेबंदी समाप्त होगी। इसके बाद वैश्विक तेल बाजार में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
अमेरिका और ईरान के रिश्तों में बड़ा मोड़, डिजिटल साइन के बाद जेनेवा में होगी औपचारिक डील, 28 लाख करोड़ दे सकता है अमेरिका
अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनने का दावा किया गया है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
अमेरिका के हमलों से होर्मुज में बढ़ा तनाव, तीन दिनों में तीन जहाजों पर हमले, तीन भारतीय नाविकों की मौत से हड़कंप
होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में तीन दिनों के भीतर तीन जहाजों से जुड़ी घटनाओं ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई, जबकि हजारों भारतीय नाविक अब भी क्षेत्र में मौजूद हैं।
- Shiv Kumar
- 12 Jun, 2026
मिसाइल अटैक से दहला ईरान, अमेरिका के खिलाफ गरजा आईआरजीसी, युद्धविराम टूटते ही बढ़ा तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अपाचे हेलिकॉप्टर घटना के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक बाजारों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
- Shiv Kumar
- 10 Jun, 2026
ट्रम्प ने नेतन्याहू को दी चेतावनी, बोले- संभलकर चलो वरना पड़ सकते हो अकेले, ईरान पर बड़े हमले से किया मना, अमेरिका-ईरान डील पटरी से उतरने का डर
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने बेंजामिन नेतन्याहू को बड़े सैन्य अभियान से बचने की सलाह दी है। संघर्ष का असर तेल बाजार, समुद्री व्यापार और अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है।
- Shiv Kumar
- 09 Jun, 2026
क्या टूट गया ईरान-इज़रायल सीजफायर? युद्धविराम के बाद पहली बार मिसाइल हमले का दावा, तेहरान में एयरस्पेस बंद, बढ़ा तनाव
ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच मिसाइल हमलों, धमाकों और सुरक्षा अलर्ट की घटनाओं ने पूरे पश्चिम एशिया की चिंता बढ़ा दी है। सऊदी अरब, लेबनान और इस्राइल में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं, जबकि दोनों देश एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 08 Jun, 2026
ट्रंप की मोजतबा से मुलाकात की पेशकश पर ईरान का तंज, कहा- असली दुनिया में जीना सीखें अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की इच्छा जताने पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप को वास्तविक दुनिया में जीने की सलाह दी। दोनों देशों के बीच तनाव और कूटनीतिक खींचतान जारी है।
- Shiv Kumar
- 06 Jun, 2026
ट्रम्प का भारत पर बड़ा बयान, बोले- दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, टैरिफ से हो रही कमाई, फिर भी मोदी के साथ करेंगे डील
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ डील में अपने फायदे निकाल लिए, जबकि वॉशिंगटन को अपेक्षित लाभ नहीं मिला।
- Shiv Kumar
- 05 Jun, 2026
कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक की मौत से बढ़ा तनाव, दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। कुवैत ने हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि ईरान ने इसे जवाबी कार्रवाई बताया है। क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
- Shiv Kumar
- 03 Jun, 2026
नेतन्याहू पर क्यों बरसे ट्रंप? कॉल पर लगाई कड़ी फटकार, कहा- पागल हो गए हो क्या, तुरंत ये सब रोको
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक चिंता गहरा रही है। ट्रम्प-नेतन्याहू बातचीत, ईरान से जुड़े घटनाक्रम और समुद्री सुरक्षा के मुद्दों ने ऊर्जा बाजार, तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर संभावित असर की आशंकाएं बढ़ा दी हैं।
- Shiv Kumar
- 02 Jun, 2026
होर्मुज तनाव पर इजरायली राजदूत की चेतावनी, भारत समेत दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर मंडराया खतरा, कहा- होर्मुज में तनाव बढ़ने पर ठप हो जाएगी ग्लोबल इकोनॉमी
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर इजरायली राजदूत की चेतावनी ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते तनाव का असर तेल आपूर्ति, ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री व्यापार पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था भी इससे प्रभावित हो सकती है।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026






