Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

17 रियल एस्टेट परियोजनाओं को रेरा की स्वीकृति, 4844 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होंगी 5726 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां

यूपी रेरा ने प्रदेश के आठ जिलों में 17 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें करीब 4844 करोड़ रुपये का निवेश और 5726 इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। लखनऊ सबसे आगे है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में भी बड़ी परियोजनाएं मंजूर हुई हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में रोजगार मेले में पहुंचे 1376 अभ्यर्थी, 18 कंपनियों ने 746 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 18 कंपनियां शामिल हुईं। कुल 1376 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 746 को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रक्रिया देर शाम तक चली।

top-news

बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले युवराज खारी का दादरी में सम्मान, प्रतियोगिता से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले जौनसमाना गांव के युवराज खारी का ग्रेटर नोएडा में भव्य स्वागत हुआ। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने 51 हजार रुपये दिए। विधायक तेजपाल नागर समेत अन्य लोगों ने भी खिलाड़ी को सम्मानित किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के चार मूर्ति अंडरपास का मुख्य निर्माण पूरा, छह लेन के अंडरपास से दिवाली से पहले यातायात शुरू करने की योजना

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक पर करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छह लेन अंडरपास का मुख्य निर्माण पूरा हो गया है। इसे दिवाली से पहले शुरू करने का लक्ष्य है। फिलहाल सड़क मार्किंग, स्ट्रीट लाइट और फिनिशिंग का काम जारी है।

top-news

नोएडा में सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल के मासूम की गई जान, पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की

नोएडा के सेक्टर-141 स्थित शाहदरा गांव में सड़क पार कर रहे डेढ़ साल के शिवराज की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिकायत पर कार्रवाई होगी।

top-news

नोएडा के सेक्टर-73 में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, आसपास मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

नोएडा के सेक्टर-73 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। आग लगने का कारण और नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

top-news

नोएडा में भानु प्रताप बोले-किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में उतरना होगा, चुनाव से पहले किसान आयोग बनाने की मांग

नोएडा के सेक्टर-21 में किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए राजनीति में उतरने की बात कही। केपी सिंह ठैनुआ को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया और किसान आयोग के गठन की मांग की।

top-news

नोएडा में घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे को पिकअप ने कुचला, मौत से मचा मातम, वाहन छोड़कर चालक फरार

नोएडा के शहदरा गांव में मंगलवार सुबह घर के पास खेल रहे दो साल के शिवराज की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

top-news

प्राधिकरण में अधिकारियों से संबंध बताकर करोड़ों की ठगी का आरोप, नोएडा में डॉक्टर और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

नोएडा में डॉक्टर नितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी राबिन गौर पर 24 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग और जेवर एयरपोर्ट पर दुकान दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

top-news

नोएडा में मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, चार मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोबाइल चोरी का आरोपी अमन चतुर्वेदी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी आकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल, बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है।

top-news

पर्थला चौक पर जाम से राहत दिलाने के लिए बनेगा 710 मीटर लंबा अंडरपास, नोएडा में परियोजना पर खर्च होंगे 80 करोड़ रुपये

नोएडा के पर्थला चौक पर जाम से राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण 80 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का अंडरपास बनाएगा। इसकी लंबाई 710 मीटर होगी। डीपीआर आईआईटी रुड़की भेजी गई है। निर्माण 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

top-news

सेंट्रल नोएडा में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में लापरवाही पर मुख्य आरक्षी निलंबित, डीसीपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश

गौतमबुद्धनगर में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में लापरवाही बरतने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बीट मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। फेस-3 थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

top-news

नोएडा से सफर करने वाले यात्रियों को राहत, 17 नवंबर तक 24 घंटे बस सेवा, अतिरिक्त फेरों के लिए ड्राइवरों की छुट्टियां रद्द

दिवाली, भाईदूज और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की 305 बसें 900 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। 6 से 17 नवंबर तक रात में भी बस सेवा मिलेगी। चालक-परिचालकों को 4800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में CCTV कैमरे लगाने पर पड़ोसियों से विवाद, पीड़ित ने बुजुर्ग पिता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

ग्रेटर नोएडा के हतेवा गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद सामने आया है। सतवीर ने दिल्ली पुलिस में तैनात पड़ोसियों पर मारपीट, धमकी और बुजुर्ग पिता से मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

top-news

ग्रेटर नोएडा के जेवर में हत्या के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर में हत्या के मामले में फरार दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। झांझर रोड पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, मक्खी-मच्छर पड़े मिलने पर 360 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट

ग्रेटर नोएडा में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माणशालाओं पर छापेमारी की। देवला और दनकौर में दूषित मिले कुल 360 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए गए। विभाग ने नौ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए और विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए।

top-news

ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का चला बुलडोजर, 19 करोड़ रुपये कीमत की 9,500 वर्ग मीटर अधिग्रहित जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना गांव में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर करीब 9,500 वर्ग मीटर अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। जमीन की अनुमानित कीमत 19 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने की अपील की।

top-news

नोएडा पुलिस ने लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का किया खुलासा, दो बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद, दो बदमाश घायल

सेंट्रल नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने लोगों को किराये की गाड़ी में बैठाकर लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए। पुलिस ने दो बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पड़ोसी को फंसाने के लिए घर के बाहर कराई हवाई फायरिंग, साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में घर के बाहर हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने साजिश का खुलासा किया। पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। मुख्य आरोपी समेत तीन फरार हैं।

top-news

खातों में जमा रकम वापस दिलाने की मांग पर ग्रेटर नोएडा में महापंचायत, PNB शाखा के सामने खाताधारकों ने दिल्ली कूच की चेतावनी दी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित PNB शाखा में कथित करोड़ों रुपये के गबन को लेकर किसानों ने महापंचायत की। किसान नेता बृजेश भाटी ने सभी पीड़ितों को रकम लौटाने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, 16 खाताधारकों को पैसे लौटाए गए हैं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags