Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा के दुरीयाई गांव में सरकारी विद्यालय का हुआ कायाकल्प, जैक्सन ग्रुप और अभिनंदन की पहल से सात कक्षों का नवीनीकरण

ग्रेटर नोएडा के दुरीयाई गांव में जैक्सन ग्रुप और अभिनंदन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सरकारी विद्यालय का नवीनीकरण कराया है। प्रोजेक्ट आरंभ के तहत सात कमरों, रसोईघर, स्टोर और प्रवेश द्वार को बेहतर बनाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण देना है।

top-news

न्यू नोएडा क्या है? 20 हजार हेक्टेयर में बसने वाले नए शहर की पूरी जानकारी मिलेगी यहां

न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 के तहत गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के बीच करीब 20,911 हेक्टेयर में नया शहर बसाने की योजना है। जानिए जमीन अधिग्रहण, किसानों के मुआवजे, विकसित प्लॉट, औद्योगिक सेक्टर, रोजगार और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और विकास की पूरी रूपरेखा।

top-news

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, चार नए एसीपी की तैनाती, कई अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला

उत्तर प्रदेश में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तहत गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में चार नए एसीपी तैनात किए गए हैं। चार एसीपी को दूसरे जिलों में भेजा गया है। साइबर क्राइम थाने और पीएसी में तैनात अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- अयोध्या की जगह मथुरा जाएं, कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में आगे आएं

ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में डॉ. रतनप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या के बजाय मथुरा जाने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में आगे आने की बात कही। चक्रपाणि महाराज ने भी संबोधन दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसायटी में एओए के खिलाफ प्रदर्शन, चुनाव न कराने का आरोप, पोस्टर पर पोता काला रंग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसायटी में एओए चुनाव नहीं कराने के विरोध में निवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे। करीब 50 से 60 निवासी शिकायत लेकर बिसरख थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

top-news

जेवर एयरपोर्ट से फरवरी में शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, विधायक धीरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के बाद दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को एयरपोर्ट का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निवेश, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार बढ़ने की उम्मीद जताई।

top-news

ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर समारोह आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता संग्राम तथा संविधान निर्माण में उनका योगदान याद किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में होगा वर्ल्डस्किल्स एशिया 2027 का आयोजन, राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में ग्रेटर नोएडा में वर्ल्डस्किल्स एशिया 2027 प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की। इसमें एशिया के विभिन्न देशों के युवा शामिल होंगे। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण का जिक्र किया।

top-news

नोएडा के गेझा-तिलपताबाद गांव में रोक के बावजूद खुले में डाला जा रहा कूड़ा, ग्रामीणों ने प्राधिकरण से की कार्रवाई की मांग

नोएडा के गेझा-तिलपताबाद गांव में बारातघर और चौधरी मार्केट के पास रोक के बावजूद देर रात कूड़ा डाले जाने का आरोप है। गंदगी और दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने प्राधिकरण से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

top-news

नोएडा में 98 इंच की स्क्रीन पर ले सकेंगे GTA-6 खेलने का आनंद, गेमिंग के शौकीनों के लिए नाइट पास का भी इंतजाम

नोएडा के सेक्टर-128 स्थित गेमिंग सेंटर में प्ले स्टेशन-5 पर GTA-6 खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। गेमर्स के लिए 98 इंच की स्क्रीन, नाइट गेमिंग पास, एडवांस बुकिंग, वर्चुअल रियलिटी और ई-स्पोर्ट्स सहित कई आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा स्वगणना में पहले स्थान पर, 1872 लोगों ने दर्ज की अपनी जानकारी, गौतमबुद्ध नगर में बनाए गए 12 जोन

गौतमबुद्ध नगर में जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया में ग्रेटर नोएडा ने पहला स्थान हासिल किया है। ग्रेटर नोएडा में 1872 और नोएडा में 1383 स्व-गणना दर्ज हुई हैं। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रीति जायसवाल ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर अब तक की प्रगति जानी।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नेचरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो अन्य को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो साथी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों से 31 मोबाइल फोन, 42 हजार रुपये और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

top-news

नोएडा के सेक्टर-91 में जल्द शुरू होगा डियर पार्क, 40 करोड़ की लागत से बना मिनी जू, रात 10 बजे तक देख सकेंगे वन्यजीव

नोएडा के सेक्टर-91 में 40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित डियर पार्क के सभी 12 बाड़ों का निर्माण पूरा हो गया है। यहां 99 वन्यजीवों को रखने की योजना है। पर्यटकों को विदेशी प्रजातियों के साथ सनसेट सफारी का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

top-news

रीलखा में महापंचायत के बाद किसानों को बातचीत का न्योता, सोमवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में होगी वार्ता

यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ रीलखा गांव के पास 48 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को महापंचायत की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया है। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर होगी एफआईआर, तत्काल काम शुरू करने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जनगणना के लिए 2436 प्रगणक और 330 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। शत-प्रतिशत स्वगणना कराने वाले सेक्टरों और सोसाइटियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र स्वयंम यादव पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। पुलिस तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

top-news

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कल कनारसी दौरा, डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर आयोजित समारोह में लेंगे हिस्सा

ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में रविवार को डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर समारोह आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार शाम भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की।

top-news

नोएडा सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी में रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे खरीदारों को राहत, 20 फीसदी फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं रहेगी बंधक

नोएडा सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी के संबंधित प्लॉट में प्रत्येक टावर के 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखने की शर्त सुप्रीम कोर्ट ने हटा दी है। प्राधिकरण को चार सप्ताह में सशर्त ओसी जारी करने और छह सप्ताह में त्रिपक्षीय रजिस्ट्री कराने में सहयोग का निर्देश दिया।

top-news

नोएडा के सेक्टर-118 में बिना लाइसेंस शराब देने वाले कैफे पर छापा, बार मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार

नोएडा के सेक्टर-118 स्थित पफ एंड स्पाइस कैफे में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर आबकारी विभाग और पुलिस ने छापेमारी की। मौके से बीयर की 16 कैन बरामद हुईं। पुलिस ने बार मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार कैफे संचालक की तलाश जारी है।

top-news

नोएडा में बुजुर्ग को निवेश का लालच देकर बनाया ठगी का शिकार, घर पहुंचकर मोबाइल किया क्लोन, 13.53 लाख रुपये ठगे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डीमैट खाता खुलवाने और निवेश से मुनाफा कमाने का झांसा देकर 79 वर्षीय बुजुर्ग से 13.53 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपी ने कथित तौर पर मोबाइल क्लोन कर रकम निकाली। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags